न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : पुलिस को मिली 48 घंटे में सफलता, दो नकबजन के साथ ज्वैलर गिरफ्तार

शहर की देवनगर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले में 48 घंटे में सफलता हासिल कर दो नकबजनों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Jan 2021 11:01:22

जोधपुर : पुलिस को मिली 48 घंटे में सफलता, दो नकबजन के साथ ज्वैलर गिरफ्तार

शहर की देवनगर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले में 48 घंटे में सफलता हासिल कर दो नकबजनों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनसे माल खरीदने वाले एक ज्वैलर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर माल बरामद किया है।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि चौथा पुलिया स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे रहने वाली महिला मीनाक्षी उर्फ मोना पत्नी बीरबल सैन ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह शहर के अंदर रहने वाले पिता के घर पर एक रात के लिए परिवार सहित सोने गए थे। इस बीच उसका घर सूना रहा। तब रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर में सेंध लगाकर वहां से एक लाख 60 हजार रुपए, दो तोला सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई कर दो नकबजनों का पता लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज जांचे गए। तब नकबजन परिहार नगर भदवासिया निवासी पवन पुत्र नवरतन, तापडिय़ा बेरा चांदपोल के बाहर रहने वाले प्रदीप उर्फ प्रहलाद पुत्र किशनलाल को गिरफ्तार किया गया। वहीं इन लोगों ने चुराया गया माल महामंदिर तीसरी पोल स्थित बड़ला बास निवासी विवेक सोनी पुत्र जगदीश सोनी को बेच दिया। इस पर उसे भी गिरफ्तार कर लाया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि पवन पुत्र नवरतन के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा प्रकरण चोरी व नकबजनी में दर्ज हो रखे हैं। इसके खिलाफ रातानाडा, बासनी, सरदारपुरा, मंडोर, प्रतापनगर, सदर बाजार, महामंदिर सीएचबी और शास्त्रीनगर में केस दर्ज है। वहीं दूसरे नकबजन प्रदीप उर्फ प्रहलाद के खिलाफ शहर के सदर कोतवाली के अलावा अजमेर के ब्यावर सिटी में दो केस हो रखे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती