न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : बेखौफ हो रहे अपराधी, पहले ज्वैलर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, थाने में शिकायत की तो बरसाई गोलियां

राजस्थान के जोधपुर में जहां पहले ज्वैलर से 20 लाख की रंगदारी और जब उसने थाने में शिकायत की तो उसी दुकान पर गोलियां बरसा दी गई। इस घटना से आस पास के लोग दहशत में आ गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 12:33:05

जोधपुर : बेखौफ हो रहे अपराधी, पहले ज्वैलर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, थाने में शिकायत की तो बरसाई गोलियां

बीते दिनों में लगातार कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्हें देखकर लगा रहा हैं कि अपराधियों में कोई खौफ ही नहीं रहा हैं और वे सरेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला राजस्थान के जोधपुर में जहां पहले ज्वैलर से 20 लाख की रंगदारी और जब उसने थाने में शिकायत की तो उसी दुकान पर गोलियां बरसा दी गई। इस घटना से आस पास के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग पाया।

शहर के पाल बालाजी मंदिर के सामने वाली गली में धवा निवासी देवेंद्र सोनी की ज्वैलर की दुकान पर हेलमेट लगाकर आए एक बदमाश ने उन पर फायरिंग कर दी। जबकि उसका दूसरा साथी बाइक पर ही बैठा रहा। बदमाश ने कुछ देर पहले फोन कर 20 लाख रुपए तैयार की रंगदारी मांगी थी। दुकान मालिक इसकी रिपोर्ट कराने थाने पहुंचा था। वहां से लौटते ही जब वह दुकान पर आया तो पीछे बाइक से आए दो बदमाश में से एक ने दुकान चार-पांच राउण्ड फायर किए।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उमेश कुमार ओझा ने बताया कि दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। एक बाइक पर बैठा रहा तो दूसरा बाइक से उतरा और दुकान के आगे जाकर रिवाल्वर निकाल कर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायर करके वह बाइक पर लौटा। रिवाल्वर को फिर लोड किया और फिर दुकान पर बाइक के पास में ही खड़े होकर फायर किए। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर आराम से भाग निकले।

फायरिंग की सूचना मिलने के साथ ही चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी लिखमाराम, एसीपी नीरज शर्मा, एडीसीपी उमेश कुमार ओझा आदि वहां पहुंच गए। मौका ए हालात का जायजा लिए जाने के साथ कारतूस के खोल बरामद किए।

तीन साल पहले किराए पर ली दुकान

एडीसीपी ओझा ने बताया कि देवेंद्र सोनी ने तीन साल पहले यह दुकान किराए पर ली है। मूलरूप से धवा का रहने वाला है। दुकान के पास में ही उसका मकान भी आया है। फायरिंग के बारे में और उसके पास आए कॉल नंबर से बदमाश को ट्रेस किया जा रहा है।

रंजिश का भी हो सकता है नतीजा

पुलिस का कहना है कि दुकानदार इतना बड़ा व्यापारी नहीं है कि उससे 20 लाख जैसी फिरौती मांगी जाएं। दुकान भी गली में आई है। इसमें कोई और वजह भी हो सकती है। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना का वीडियो देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत