न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हो सकता है विश्व का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट के मुकाबले होगा दोगुना

देश की राजधानी दिल्ली से बेहद करीब ग्रेटर नोएडा (यूपी) में बनने वाले जेवर एयरपोर्ट विश्व का चौथा सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Nov 2018 12:21:50

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हो सकता है विश्व का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट के मुकाबले होगा दोगुना

देश की राजधानी दिल्ली से बेहद करीब ग्रेटर नोएडा (यूपी) में बनने वाले जेवर एयरपोर्ट विश्व का चौथा सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( Jewar International Airport ) का नाम पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ( Atal Bihari Vajpayee ) के नाम पर हो सकता है। इस तरह की मांग न केवल भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं, बल्कि अब पार्टी के बड़े नेताओं ने भी ऐसी ही मंशा जाहिर की है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल 25 दिसंबर को जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस एयरपोर्ट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर सकती है। दरअसल, 25 दिसंबर को ही अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी है। इसलिए इसी दिन को एयरपोर्ट के शिलान्यास के तौर पर चुना गया है। हालांकि, अभी नाम को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

दरहसल, जमीन अधिग्रहण की समस्याओं के चलते जेवर एयरपोर्ट पर काम लंबे समय से अटका था, हालांकि सरकार का कहना है कि इन बाधाओं को दूर कर लिया गया है। केंद्र सरकार ने मई 2018 में जेवर एयरपोर्ट को सैद्धान्तिक मंजूरी दी थी। इस एयरपोर्ट के लिए 3000 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है, जबकि पहले चरण में एक हजार हेक्टेयर जमीन की जरूरत है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि एयरपोर्ट की प्रस्तावित जगह के आसपास पिछले कुछ दिनों से गतिविधियां तेज हो गई हैं, ऐसे में इस संभावना को बल मिलता है कि जल्द ही एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारी है। हिंदी अखबार दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने कहा है, 'मुझे विश्वास है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास हो जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री से बात हुई है। हम चाहेंगे कि जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री जी के हाथों हो।'

दिल्ली एयरपोर्ट के मुकाबले दोगुनी होगी क्षमता

जेवर एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। ये एयरपोर्ट दिल्ली एयरपोर्ट के मुकाबले दोगुना होगा और यहां सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। पूर्व एविएशन मंत्री अशोक गणपति राजू के हवाले से पीटीआई की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 3.5 करोड़ यात्रियों की होगी।

बेजोड़ कनेक्टिविटी

जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी बेजोड़ होगी। ग्रेटर नोएडा से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मेट्रो और पॉड से जोड़ने की भी योजना है। दो ओर से यमुना एक्सप्रेस वे और पलवल खुर्जा एक्सप्रेस वे से जुड़ा होगा। अन्य दो साइट में 130 मीटर सड़क व सौ मीटर चौड़ी सड़क से कनेक्टिविटी दी जाएगी। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

2050 तक 20 करोड़ यात्री करेंगे हवाई सफर

जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 2050 तक सालाना बीस करोड़ यात्री हवाई सफर करेंगे। इस मामले में भी जेवर एयरपोर्ट आइजीआइ को पीछे छोड़ देगा। आइजीआइ से वर्तमान में छह करोड़ यात्री सालाना हवाई सफर करते हैं। 2022-23 तक यात्री संख्या बढ़कर दस करोड़ सालाना अधिकतम होने का अनुमान है। इसके बाद यहां यात्री संख्या बढ़ाने की गुंजाइश समाप्त हो जाएगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक लाभ होगा

इस एयरपोर्ट से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक लाभ होगा। यहां एयर कार्गो हब भी बनाया जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में कहा कि जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ उत्तर प्रदेश का पश्चिमी बेल्ट आर्थिक गतिविधियों, हवाई यात्रियों और माल ढुलाई के लिए केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट से माल ढुलाई पर खासतौर से जोर दिया जाएगा, इससे कृषि को भी लाभ होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन