न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जावेद मियांदाद का बेतुका बयान, कहा - भारत असुरक्षित है, विदेशी टीमों के दौरे पर लगे रोक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने भारत को असुरक्षित देश बताया है। मियांदाद का कहना है कि पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत असुरक्षित है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Dec 2019 12:36:44

जावेद मियांदाद का बेतुका बयान, कहा - भारत असुरक्षित है, विदेशी टीमों के दौरे पर लगे रोक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने भारत को असुरक्षित देश बताया है। मियांदाद का कहना है कि पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत असुरक्षित है। यहां पर्यटक असुरक्षित हैं। इंसान होने के नाते हमें इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए और इसका विरोध करना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि ICC को दूसरी टीम को भारत का दौरा करने से रोकना चाहिए, क्योंकि वह असुरक्षित देश है। पाकपैशन डॉट कॉम ने मियांदाद के हवाले से लिखा कि पूरी दुनिया देख रही है कि भारत में क्या हो रहा है। मैं पाकिस्तान की ओर से बात कर रहा हूं और मेरा मानना है कि भारत के साथ सभी तरह के खेल सम्बंध खत्म कर दिए जाने चाहिए। सभी देशों को भारत के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए।

आपको बता दे, इससे पहले पीसीबी प्रमुख एहसान मनी ने बयान दिया था कि दूसरी टीमों को भारत दौरा करने से बचना चाहिए। मनी ने कहा था कि भारत में सुरक्षा का खतरा है जबकि यह साबित किया जा चुका है कि पाकिस्तान सुरक्षित है।

इसके अलावा जावेद मियांदाद ने दानिश कनेरिया के भेदभाव वाले बयान पर कहा कि अगर पाकिस्तान का अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के साथ भेदभावपूर्ण रवैया होता तो दानिश कनेरिया देश के लिए नहीं खेल पाते।

मियांदाद ने यह बयान शोएब अख्तर के उस खुलासे के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया के साथ इसलिए भोजन नहीं करते थे क्योंकि वह हिंदू हैं। मियांदाद ने अपनी बात जारी करते हुए कहा कि दानिश कनेरिया ने 10 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेला है अगर धर्म कोई मुद्दा होता तो क्या यह संभव हो पाता? पाकिस्तान क्रिकेट में हमने कभी धर्म को लेकर पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपनाया

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका