न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार देर रात से सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Aug 2019 8:01:08

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार देर रात से सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद हो गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बद्रहामा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके में 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार सुरक्षाबलों ने आतंकियों को निशाने पर लिया हुआ है। शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई है। इससे पहले गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। वहीं बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ कर रहे तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात मार गिराया था।

इससे पहले सुरक्षाबलों ने बिजबेहड़ा इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के 2 खूंखार आतंकियों को मार गिराया। इसमें जैश-ए-मोहम्मद कमांडर फयाज पंजू भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सुरक्षाबलों को बिजबेहड़ा में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और CRPF ने मिलकर बिजबेहड़ा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इस दौरान आंतकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जैश कमांडर फयाज पंजू मारा गया। फयाज पुलवामा हमले का साजिशकर्ता था। वो इस साल जून में अनंतनाग में CRPF पर हुए आतंकी हमले में भी शामिल था, जिसमें 5 जवान शहीद हुए थे।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ कर रहे तीन आतंकवादियों को मंगलवार देर रात सेना ने मार गिराया। रक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को गुरेज सेक्टर के बक्तूर इलाके में सेना की सतर्क टुकड़ियों द्वारा घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह को चुनौती दी गई थी। रक्षा सूत्रों के मुताबिक घुसपैठ करने वाले तीन आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए। इलाके में अभियान अभी भी जारी है।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाने को भेजे गए और सैनिक

वही इस बीच खबरें आ रही है कि जम्मू कश्मीर में नरेंद्र मोदी सरकार 25,000 जवान और भेजने की तैयारी कर रही है। इससे पहले केंद्र सरकार ने घाटी में 100 कंपनियों को भेजने के आदेश दिए थे। इसमें सीआरपीएफ की 50, बीएसएफ की 10, एसएसबी की 30, आईटीबीपी की 10 कंपनियां तैनात की जाने वाली थीं। पैरामिलिट्री फोर्सेज को घाटी में और सैनिक भेजने के मौखिक आदेश जारी किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले 4 दिनों में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) की 281 कंपनियां कश्मीर पहुंच चुकी हैं।

पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन भी हुआ

गुरुवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से राजौरी जिले में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की घटना सामने आई थी। जिसमें पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे थे। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया था।

बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले सरकार ने जम्मू-कश्मीर में 10,000 अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की बात कही थी। जिसके बाद कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। बताते चलें कि बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अनुच्छेद 35A को हटाने की अटकलों से साफ इंकार कर दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि इस तरह की कोई भी योजना नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका