न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर घाटी में मनाई जा रही ईद, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा (Eid-Al-Adha) (बकरीद Bakrid) मनाई जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Aug 2019 08:09:56

कश्मीर घाटी में मनाई जा रही ईद, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा (Eid-Al-Adha) (बकरीद Bakrid) मनाई जा रही है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है। वही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 (Article 370) हटने के बाद शांति का माहौल है। ईद से पहले धारा 144 में थोड़ी छूट दी गई थी। बकरीद को देखते सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। प्रशासन की ओर से घरों पर एलपीजी और सब्जियां भेजी जा रही हैं। छुट्टी के दिन घाटी में बैंक और करीब 3500 राशन की दुकानें खुली रहेंगी। बकरीद को लेकर लोग खरीदारी कर रहे हैं। यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य के डीजीपी ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें। पुलिस की ओर से बयान दिया गया है कि घाटी में शांति है और बीते एक हफ्ते में एक भी गोली नहीं चलाई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल अभी भी घाटी में ही हैं और हर तरह से नज़र बनाए हुए है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की 'शरारती और भड़काऊ खबरों' पर विश्वास नहीं करने का आग्रह किया है। जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने एक वीडियो में कहा, 'पुलिस ने बीते छह दिनों में अब तक एक भी गोली नहीं चलाई है। लोगों को घाटी में गोलीबारी की घटनाओं से संबंधित किसी भी शरारती और भड़काऊ खबर पर विश्वास नहीं करना चाहिए।' दिलबाग सिंह ने यह भी बताया कि जम्मू के 10 जिलों से निषेधाज्ञा हटा दी गई है।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को लोगों को ईद-उल जुहा की मुबारकबाद देते हुए उनकी भलाई और समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और मेल-जोल को और अधिक मजबूत करेगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर के उस गौरवशाली बहुलवादी सदाचार को पुनर्जीवित करेगा जिसके लिये वह सदियों से जाना जाता है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में जम्मू-कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन