न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ रची साजिश, LoC पर तैयार किए 30 लॉन्च पैड, बढ़ी आतंकी घुसपैठ की संभावना

पाकिस्तान ने भारत में आतंक फैलाने के लिए अफगानिस्तान के आतंकियों को भी LoC के नजदीक भेज दिया है। इस दल में करीब 230-280 आतंकियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Sep 2019 11:15:11

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ रची साजिश, LoC पर तैयार किए 30 लॉन्च पैड, बढ़ी आतंकी घुसपैठ की संभावना

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आर्टिकल 370 हटाए जाने के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का निरंतर प्रयास कर रहा है लेकिन उसके हाथ सफलता नहीं लग रही है। लेकिन बार-बार अंतरराष्ट्रीय अखाड़े में मात खाने के बाद भी पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने नहीं आई है। अब पाकिस्तान कश्मीर (Kashmir) में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान भारत में आतंकियों (Terrorist) को दाखिल करने के लिए भारतीय सीमा (Border) के पास अब तक 30 लॉन्च पैड तैयार कर चुका है। सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की सेना और आईएसआई इस लॉन्च पैड्स के जरिए आतंकियों को भारत में दाखिल करने की योजना बना रही है। पाकिस्तान का इन लॉन्च पैड की मदद से गुरेज, करन और गुलमर्ग सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश तेज करना है। लश्कर और जैश के आतंकी लगातार भारत में दाखिल होने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन भारतीय सुरक्षाबल उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दे रहे हैं। पाकिस्तान ने भारत में आतंक फैलाने के लिए अफगानिस्तान के आतंकियों को भी LoC के नजदीक भेज दिया है। इस दल में करीब 230-280 आतंकियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

बता दें कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकी आसिफ मकबूल भट को मार गिराया है। गौरतलब है कि UNHRC में झूठा प्रोपेगेंडा फैलाते हुए पाकिस्तान ने कश्मीर को सबसे बड़ी जेल और मानवाधिकार की कब्रगाह बताया। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए पाकिस्तान की जमीन पर आतंकियों को पनाहगाह देने वाला देश बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका