न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान का नया पैतरा, भारतीय सेना की वर्दी में पाक आर्मी PoK में कर रही हिंसा, VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहे है वायरल

पाकिस्तान सोशल मीडिया पर नई समस्या पैदा करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी अधिकारी भारतीय सुरक्षा बलों की वर्दी पहनकर हिंसा कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Aug 2019 11:51:10

पाकिस्तान का नया पैतरा, भारतीय सेना की वर्दी में पाक आर्मी PoK में कर रही हिंसा, VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहे है वायरल

भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। पाकिस्तान (Pakistan) अलग-अलग तरीकें अपनाकर अपनी खीज निकाल रहा है। पाकिस्तान ने पहले सारे व्यापारिक संबंध खत्म किए। ट्रेन और बस सेवा पर भी रोक लगा दी गई थी। अब भारत के लिए अपने एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहा है। वही आज पाकिस्तान ने अपने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस मिसाइल की रेंज 300 किलोमीटर बताई जा रही है। यह मिसाइल 700 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल का इस्तेमाल हवाई नहीं, बल्कि सतह से सतह के लिए होगा। इस परीक्षण के लिए पाकिस्तान ने अपना कराची एयरस्पेस तीन दिन के लिए बंद कर दिया था। पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण ने 28 अगस्त को चार दिन (28 से 31 अगस्त) के लिए तीन वायु मार्ग बंद करने की घोषणा कर दी थी। मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश को बधाई भी दी है। इसके साथ ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने भी बधाई दी है।

इसके अलावा पाकिस्तान सोशल मीडिया पर नई समस्या पैदा करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी अधिकारी भारतीय सुरक्षा बलों की वर्दी पहनकर हिंसा कर रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना हिंसा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। इन फर्जी वीडियो के सहारे पाकिस्तान लोगों की भावनाएं भड़काने का काम कर रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों में पाक आधारित सोशल मीडिया हैंडल से ऐसे कई वीडियो प्रसारित किए जा चुके हैं।

खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ऐसे फर्जी वीडियो को बनाने के लिए पीओके के क्षेत्र का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं इन वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर करके ये दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो भारत के हैं।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारी ऐसे वीडियोज को हर जगह शेयर कर रहे हैं। WhatsApp और फेसबुक मैसेंजर पर फर्जी दावे किए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में अगर इंटरनेट सेवाएं बहाल की जाती हैं तो घाटी का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।

घाटी में इंटरनेट का इस्तेमाल पाकिस्तानी और आतंकवादी ज्यादा कर रहे : सत्यपाल मलिक

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि घाटी में इंटरनेट का इस्तेमाल पाकिस्तानी और आतंकवादी ज्यादा कर रहे हैं, भारतीय कम। ऐसे में जब तक स्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, कुछ जगहों पर इंटरनेट और फोन सेवाएं बाधित रहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह