न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विरोध : 370 हटाने के फैसले पर गुलाम नबी आजाद बोले- बिना सिर के हुआ भारत!

मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर पर लिए ऐतिहासिक फैसले का कांग्रेस, राजद समेत विपक्ष की कई पार्टियां विरोध कर रही हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा ने आज संविधान की हत्या कर दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Aug 2019 7:03:50

विरोध : 370 हटाने के फैसले पर गुलाम नबी आजाद बोले- बिना सिर के हुआ भारत!

मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर पर लिए ऐतिहासिक फैसले का कांग्रेस, राजद समेत विपक्ष की कई पार्टियां विरोध कर रही हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा ने आज संविधान की हत्या कर दी है। गुलाम नबी आजाद ने कहा आज का दिन भारतीय इतिहास का काला दिन है। संसद के बाहर बोलते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में कश्मीर में लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी। जब-जब भी राज्य में आतंकवाद का बोलबाला रहा तब भी उन्होंने लड़ाई लड़ी। कश्मीर की आवाम और मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों ने आतंकवाद का भी मुकाबला किया। आतंकवाद का मुकाबला सुरक्षाबलों ने भी किया। बीजेपी की सरकार ने सत्ता के नशे में और वोट हासिल करने के लिए एक झटके में आर्टिकल 370 के साथ आर्टिकल 35A को खत्म कर दिया। इसके साथ खिलवाड़ कर यह बहुत बड़ी गद्दारी कर रहे हैं।

गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'एक झटके में बीजेपी की सरकार ने सत्ता के नशे में और वोट हासिल करने के लिए एक पूर्ण राज्य को जिसके पास अपनी संस्कृति है, सभ्याता है, भौगोलिक क्षेत्र के हिसाब से अलग है, राजनीतिक स्तर पर अलग है, इतिहास के तौर पर अलग है, लद्दाख जिसमें मुस्लिम और बौद्ध रहते हैं, कश्मीर जिसमें मुस्लिम और पंडित रहते हैं और सिख रहते हैं। जम्मू में जहां 60 फीसदी हिंदू आबादी है, 40 फीसदी मुस्लिम आबादी है। सिख आबादी है। अगर यहां लोगों को किसी ने बांध कर रखा था तो अनुच्छेद 370 ने रखा था।'

लोकतंत्र का काला अध्याय

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अनुच्छेद 370 में तीनों क्षेत्रों में अलग उपबंध था लेकिन बीजेपी ने एक झटके में तीन चार चीजों की खत्म कर दिया। इसे हिंदुस्तान के इतिहास में काले अध्याय के तौर पर लिखा जाएगा।

गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'अनुच्छेद 370 के साथ-साथ अनुच्छेद 35-ए भी खत्म कर दिया गया। उसके साथ जैसा कि इतना काफी नहीं था राज्य को बर्बाद करने के लिए, राज्य को विभाजित कर दिया। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। जम्मू और कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। जम्मू कश्मीर में राज्यपाल नहीं होगा, अब उप-राज्यपाल होगा। यह कभी सपने में नहीं सोचा गया था। एनडीए सरकार ने जम्मू और कश्मीर का अस्तित्व ही खत्म कर दिया है।

गुलाम नबी आजाद ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन्होंने राज्य को विभाजित तो कर दिया है लेकिन इन्हें नहीं पता कि भारत के सामने एक तरफ से चीन के साथ लंबा बॉर्डर है। पाकिस्तान के साथ लंबा चौड़ा बॉर्डर है। पीओके के साथ जम्मू-कश्मीर की सीमा है। भारत इनसे कैसे निपटेगा।

लोकतंत्र के साथ हुआ खिलवाड़

गुलाम नबी आजाद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया गया है। राज्य की एकता और इंटिग्रिटी के साथ खिलवाड़ किया गया है। यह देश के साथ बहुत बड़ी गद्दारी है। जब कभी पाकिस्तान और चीन ने हमला किया है, कश्मीर के लोग हमेशा लड़ाई में आगे रहे। 1947 में जब हमला हुआ था, फौज के आने से पहले कश्मीर के नौजवानों, औरतों और बच्चों ने लड़ाई लड़ी। मजदूरों और नेताओं ने लाठियों के साथ घुसपैठियों को रोका था।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि किसी बॉर्डर स्टेट में केवल फौज के साथ दुश्मन को नहीं रोक सकते। वहां के स्थानीय लोगों का भी समर्थन जरूरी है। लोगों को राजनतिक स्तर पर खत्म किया गया। आर्थिक स्तर पर खत्म कर दिया गया। देश का सिर कश्मीर था जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने काट लिया है।

बिना सिर के हुआ भारत!

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आज सिर के बिना भारत है। कश्मीर देश का मस्तक था। आज देश का सिर काट दिया गया। देश को कमजोर को खत्म कर दिया गया है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया गया है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक जो भी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां हैं, उन्हें कश्मीर के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कश्मीर को टुकड़ों में विभाजित कर दिया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि राज्यसभा में विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बाइट नहीं प्रसारित की जाती है।

जेडी(यू) का विरोध

भाजपा की सहयोगी पार्टी जेडी(यू) ने बिल को लेकर सरकार का विरोध किया है। पार्टी के नेता केसी त्यागी ने कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी नारायण, राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडीस की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए हमारी पार्टी आज राज्यसभा में लाए गए विधेयक का समर्थन नहीं कर रही है। हमारी सोच अलग है। हम चाहते हैं कि अनुच्छेद 370 को हटाया ना जाए।'

ये फैसला अवैध, असंवैधानिक और एकतरफा : उमर अबदुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अबदुल्ला ने सरकार के इस कदम की निंदा की है। अबदुल्ला ने क्षेत्र में अधिक सैनिकों की तैनाती का विरोध किया है और कहा है कि ये फैसला अवैध, असंवैधानिक और एकतरफा है।

हमारा देश पूरी तरह से स्वतंत्र हुआ : उद्धव ठाकरे

वही भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारा देश पूरी तरह से स्वतंत्र हुआ है। इस मौके पर उन्होंने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। उद्धव ठाकरे ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आज हमारा देश पूरी तरह से स्वतंत्र है। विपक्ष को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता छोड़कर देश की संप्रभुता को महत्व देना चाहिए। बाला साहेब ठाकरे और अटल बिहारी वाजपेयी का एक बड़ा सपना सच हुआ। आज हमारा देश पूरी तरह से स्वतंत्र है।'

कूटनीतिक और राजनीतिक तरीके से कश्मीरियों का समर्थन करते रहेंगे : पाकिस्तान

वही अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर पाकिस्तान सरकार ने आलोचना की है। पाक मीडिया के मुताबिक, इमरान सरकार कश्मीर मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) जा सकती है। साथ ही पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को अमेरिका के सामने भी उठाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री इमरान खान की विशेष सहयोगी फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि वह कूटनीतिक और राजनीतिक तरीके से कश्मीरियों का समर्थन करते रहेंगे। कश्मीर के लोग संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जाएं। पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मंगलवार को संयुक्त संसदीय सत्र के लिए समन जारी किया। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र है। भारत सरकार इस विवादित राज्य को लेकर एकतरफा फैसला नहीं ले सकता। किसी भी फैसले के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में प्रस्ताव रखना चाहिए। यह फैसला कभी भी जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान को स्वीकार नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत