न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Article 370 : रजनीकांत ने मोदी और शाह को बताया कृष्ण-अर्जुन, ओवैसी ने पूछा - क्या देश में महाभारत कराना चाहते हैं

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्ताहुदुल मुस्लिमिन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को तमिल सुपरस्टार रजनीकांत पर निशाना साधा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Aug 2019 4:20:44

Article 370 : रजनीकांत ने मोदी और शाह को बताया कृष्ण-अर्जुन, ओवैसी ने पूछा - क्या देश में महाभारत कराना चाहते हैं

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्ताहुदुल मुस्लिमिन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को तमिल सुपरस्टार रजनीकांत पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु के एक कलाकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के आर्टिकल 370 (Article 370) को हटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी बताया था। मैं यह पूछना चाहता हूं कि फिर इन हालातों में पांडव और कौरव कौन हैं? क्या आप देश में दूसरा महाभारत कराना चाहते हैं?

ओवैसी ने कहा, 'मैं जानता हूं कि भाजपा सरकार को सिर्फ कश्मीर की जमीन से प्यार है, कश्मीरियों से नहीं। वे ताकत से प्यार करते हैं, लेकिन इंसाफ से नहीं। भाजपा सिर्फ ताकत हासिल करना चाहती है। याद दिलाना चाहता हूं कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहेगा। सरकार को कश्मीर में सभी प्रतिबंध हटाना चाहिए। फोन लाइनों को क्यों चालू नहीं किया जा रहा है? अगर कश्मीर के लोग बहुत खुश हैं, तो उन्हें घरों से बाहर आने दिया जाए।'

ओवैसी ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर में कर्फ्यू और बैन लगाए गए हैं, उससे हालात बहुत खराब हो गए हैं। AIMIM चीफ ने कहा, 'मुझे यकीन है कि एक दिन मुझे भी गोली मार दी जाएगी, देश में गोडसे की औलादें ऐसा कर सकती हैं।'

बता दे, 11 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से जुड़े केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए रजनीकांत ने मोदी और शाह को बधाई देते हुए कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी भी कहा था। उन्होंने संसद में अमित शाह के भाषण की तारीफ की और कहा कि अब लोग जानेंगे कि शाह कौन हैं।

बता दे, गृह मंत्री अमित शाह ने 5 अगस्त को राज्यसभा में अनुच्छेद 370 खत्म करने का प्रस्ताव रखा था। इसके कुछ देर बाद ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अधिसूचना जारी कर दी। जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा खत्म कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी।

बता दे, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने के फैसले के बाद वहां का माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने से पहले घाटी के नेताओं को नजरबंद किया गया था। इसमें महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला समेत अन्य नेताओं का नाम शामिल है।

वही पाकिस्तान भारत द्वारा लिए फैसले से नाराज चल रहा है। पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं, बस-रेल सर्विस को रोक दिया गया है। वही आज पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इमरान खान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की विधानसभा में पहुंचे। जहां पहुंच कर एक बार फिर उन्होंने कश्मीर का मसला उठाया और भारत के खिलाफ बोले। यहां सदन को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि मैंने कश्मीर के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सच को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कश्मीर पर रुकने वाले नहीं हैं, हमें रिपोर्ट्स मिली हैं कि ये PoK में भी आ सकते हैं। इमरान खान ने कहा कि लेकिन हमारी सेना तैयार है और अगर कुछ हुआ तो हम जवाब देंगे। जिस तरह इन्होंने पुलवामा के बाद बालाकोट किया था, अब ये PoK की तरफ आ सकते हैं। इमरान खान ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बनते हैं, तो इसके लिए दुनिया जिम्मेदार होगी और संयुक्त राष्ट्र जिम्मेदार होगा। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले के बाद से ही बौखलाया हुआ है और वही एक बार फिर इमरान खान के भाषण में दिखा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा और संघ की विचारधारा मुसलमानों के खिलाफ है, वही हिंदुस्तान में राज कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका