न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

J&K: अनंतनाग में 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर, 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की उम्मीद, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर शुरू हो गया है। अनंतनाग के वघामा इलाके में सुबह सुबह सर्च ऑपरेशन टीम पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की उम्मीद है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Jun 2019 8:54:34

J&K: अनंतनाग में 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर, 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की उम्मीद, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर शुरू हो गया है। अनंतनाग के वघामा इलाके में सुबह सुबह सर्च ऑपरेशन टीम पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की उम्मीद है। फिलहाल आतंकियों की तलाश की जा रही है। इस एनकाउंटर के दौरान एक जवान घायल हो गया था, जो शहीद हो गया है। फिलहाल एनकाउंटर जारी है। सुरक्षाबलों की टीम आस-पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद जब सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरु किया तो आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी।

अनंतनाग में मेजर शहीद, एक आतंकी ढेर

इससे पहले अनंतनाग में सोमवार को भी एनकाउंटर हुआ था, जिसमें मेजर केतन शर्मा शहीद हो गए थे। इस कार्रवाई में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। साथ ही सेना के दो जवान जख्मी हुए थे। जिस जगह मुठभेड़ हुई वहां से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "सोमवार शाम को समाप्त हुए मुठभेड़ में सेना का एक अफसर शहीद हो गया और एक अधिकारी समेत तीन सैनिक घायल हो गए।" उन्होंने कहा, "घायल सैनिकों को श्रीनगर शहर में सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिदूरा गांव में छिपे आतंकवादी और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल मेजर ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। एक सूत्र ने कहा, "मुठभेड़ स्थल पर फिर से शुरु हुई गोलीबारी के दौरान एक मेजर गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के दौरान उनका निधन हो गया।"

jammu and kashmir,anantnag,security forces,terrorists,terror,news,news in hindi

32 साल के शहीद केतन उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। वो 2012 में सेना में लेफ्टिनेंट बने थे और उसके बाद मेजर केतन शर्मा 19 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। छह साल पहले केतन शर्मा की शादी हुई थी। उनकी एक छोटी बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत