न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: Air India ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, श्रीनगर से दिल्ली के लिए देने होंगे 6,715 रुपये

एयर इंडिया श्रीनगर से दिल्ली और दिल्ली के श्रीनगर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की बनकर उभरा है। एयर इंडिया ने इस रूट पर किराये की सीमा 9,500 रुपये तय कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Aug 2019 10:52:59

जम्मू-कश्मीर: Air India ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, श्रीनगर से दिल्ली के लिए देने होंगे 6,715 रुपये

कश्मीर छोड़ने की सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद श्रीनगर से द‍िल्ली आने वाली फ्लाइट्स की टिकटों में बढ़ोतरी देखी गई थी। शुक्रवार को जहां श्रीनगर से द‍िल्ली का क‍िराया 4 से 4.5 हजार रुपये के करीब था, वह शन‍िवार को बढ़कर 8 और रव‍िवार को 20 हजार रुपये से भी ज्यादा हो गया है। जिसके बाद शनिवार को मंत्रालय ने विमानन सेवा प्रदाता कंपनियों से बढ़ते किराये पर लगाम लगाने को कहा था। ऐसे में एयर इंडिया श्रीनगर से दिल्ली और दिल्ली के श्रीनगर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की बनकर उभरा है। एयर इंडिया ने इस रूट पर किराये की सीमा 9,500 रुपये तय कर दी है। वहीं श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट का किराया 6,715 रुपये और दिल्ली से श्रीनगर का किराया 6,899 रुपये तय किया है। इसका मतलब हुआ कि इस रूट पर फिलहाल किराया इससे अधिक नहीं हो सकता। एयर इंडिया के इस कदम से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

टिकट एजेंट को झटका

एक ओर जहां एयर इंडिया ने आम आदमी को राहत दी है तो वहीं दूसरी ओर टिकट एजेंट के लिए झटका है। दरअसल दो दिन पहले तक एयर इंडिया के टिकट 18,587 रूपए तक थे। जिन टिकट दलालों इन्हें ख़रीद लिया और आज बेंचने की कोशिश करेंगे वो इसे 9,500 से ज़्यादा में नहीं बेंच पाएंगे। आज अगर मेक माई ट्रिप पर जाएँ तो वहां दिल्ली से श्रीनगर एयर इंडिया का किराया 18,587 रूपए दिखा रहा है क्योंकि एजेंट ने दो दिन पहले ही ये टिकट खरीदे हैं। एजेंट्स को यात्रियों का नाम बदलने का आपशन मिला होता है इसलिए वो कई दिन पहले ही टिकट खरीद लेते हैं।

air india,kashmir,flight ticket,srinagar,air india news in hindi,jammu kashmir,news,news in hindi

जम्मू कश्मीर के यात्रियों को बड़ी राहत, कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेगा रेलवे

रेलवे ने कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेने का फैसला किया है। रेलवे ने जम्मू, कटरा और उधमपुर स्टेशनों से आरक्षित टिकटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों से मंगलवार तक कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेने का एलान किया है। शनिवार को रेलवे मंत्रालय के सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि अन्य जगहों से इन स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से भी टिकट कैंसिल कराने पर शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सिर्फ लिपिकीय शुल्क देना होगा। सूत्रों ने बताया कि इसे लागू करने के लिए सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉमेंशन सिस्टम (सीआरआईएस) को अपडेट करने की जरूरत है। इसके अपडेट होने के बाद ही यात्री रविवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

एअर इंडिया ने भी 15 अगस्त तक श्रीनगर से जुड़ी अपनी सभी उड़ानों के लिए यात्रियों द्वारा उनके कार्यक्रम में बदलाव या उड़ान रद्द होने की स्थिति में कैंसिलेशन शुल्क माफ करने की घोषणा की थी। एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने जम्मू की उड़ानों के लिए कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग पर चार्ज हटा लिए हैं। उधर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, शांति बनाए रखे।

जम्मू कश्मीर में स्थानीय नागरिकों से लेकर पर्यटक तक सभी परेशान दिख रहे हैं। पहले भारी तादाद में सुरक्षाबलों को कश्मीर भेजा गया और उसके बाद शुक्रवार को सरकार ने एक ऐसी एडवाजरी जारी कर दी जिससे लोगों की घबराहट और बढ़ गई। जम्मू-कश्मीर के प्रिंसिपल सेक्रटरी (होम) की तरफ से जारी सिक्यॉरिटी अडवाइजरी में अमरनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से 'यात्रा की अवधि कम करने' और 'जल्द से जल्द लौटने' को कहा गया है। दलील दी गई कि ऐसा अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की खुफिया जानकारी मिलने की वजह से किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका