न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : मां-बेटे की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, पति ने ही रची थी साजिश, गिरफ्तार

जयपुर (Jaipur) में मंगलवार को एक पॉश इलाके के यूनिक टॉवर सोसाइटी में फ्लैट में घुसकर महिला की हत्या और उसके 21 महीने के बच्चे को अगवा कर हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jan 2020 2:50:52

जयपुर : मां-बेटे की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, पति ने ही रची थी साजिश, गिरफ्तार

जयपुर (Jaipur) में मंगलवार को एक पॉश इलाके के यूनिक टॉवर सोसाइटी में फ्लैट में घुसकर महिला की हत्या और उसके 21 महीने के बच्चे को अगवा कर हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के पीछे महिला के पति का हाथ है। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा करेंगे। पुलिस के मुताबिक श्वेता के पति रोहित तिवारी ने ही उसकी हत्या करवाई थी। पुलिस को बरगलाने के लिए वो तीन दिन से लगातार झूठ बोल रहा था। लेकिन करीब 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने गहनता से मामले की प्रत्येक पहलू की जांच की तो केस आइने की तरफ साफ हो गया। पुलिस ने हत्यारे पति को दबोच लिया है और अब उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने नौ जनवरी को घटना की सभी कड़ियों को जोड़ते हुए हत्यारे को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद रोहित से उसका आमना-सामना करवाया तो वो सहम उठा। इसके बाद पुलिस ने रात भर रोहित से पूछताछ की तो शुक्रवार सुबह होते-होते वो टूट गया और उसने इस गुनाह की साजिश रचने की बात कबूल ली।

पुलिस का कहना है कि हत्यारा रोहित तिवारी का परिचित था। रोहित ने एक-दो बार आरोपी को शराब भी पिलाई थी। आरोपी कुछ समय से जयपुर में ही रह रहा था। वारदात के बाद रोहित अपने बयानों से लगातार पुलिस को भ्रमित करता रहा, जिससे इस मामले का खुलासा होने में तीन दिन लग गया।

बता दें कि सात जनवरी की शाम लगभग साढ़े पांच बजे श्वेता तिवारी का खून से सना शव उनके फ्लैट में मिला था और उसका 21 महीने का बेटा श्रीयम गायब था। इसके बाद आरोपी ने श्वेता के फोन से उनके पति रोहित के मोबाइल पर श्रेयम का अपहरण करने और उसे छोड़ने की एवज में 30 लाख रुपए फिरौती देने का मैसेज आया था। अपहरण की बात सामने आते ही मर्डर की गुत्थी उलझ गई। पुलिस श्रीयम को ढूंढने का प्रयास कर ही रही थी कि आठ जनवरी की शाम उसका शव भी सोसायटी के पास पड़ा मिला

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका