
शनिवार रात करीब 3 बजे सख्ती दिखाते हुए पुलिस के 200 से ज्यादा जवानों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया जो कि रविवार सुबह तक जारी रहा जिसमें पुलिस द्वारा 50 से ज्यादा संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। टीम ने कीरो की ढाणी, मालपुरा रोड, मुहाना रोड समेत कई इलाकों में दबिश दी थी।
पुलिस ने बताया कि मुहाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 12 से अधिक दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। उन्हें गिरफ्तार किया गया, उनके पास किसी तरह का पहचान पत्र भी नहीं मिला। साथ ही जब्त वाहनों के कागज भी नहीं मिले। ऐसे में वाहन चोरी के होने की आशंका है।
पुलिस फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध कब से इलाके में चोरी छिपे रह रहे थे। इन्होंने कोई वारदात की है क्या? इसका भी पता लगाया जा रहा है।














