Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 3 फीट जमीन का विवाद, चाकू घोंपकर महिला की हत्या, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

जयपुर के जवाहर नगर की कच्ची बस्ती में शनिवार को एक युवक ने 50 साल की महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Jan 2021 9:04:37

जयपुर : 3 फीट जमीन का विवाद, चाकू घोंपकर महिला की हत्या, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

जयपुर के जवाहर नगर की कच्ची बस्ती में शनिवार को एक युवक ने 50 साल की महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मृतक महिला आरोपी के पड़ोस में ही रहती थी। आरोपी और मृतक महिला पड़ोस में रहते हैं। दोनों के बीच 3 फीट जमीन के लिए विवाद हुआ था। मारपीट भी हुई। इसमें मृतक के बेटे और बेटी को भी चोट आई। जिन्हें इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, घटना कच्ची बस्ती के टीला नंबर 5 की है। यहां रहने वाली दुर्गा देवी (50) मकान का निर्माण करवा रही थी। मकान के पास की 2-3 फीट जमीन को लेकर महिला और उसके पड़ोस में रहने वाले युवक कमल दरोगा का लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज मकान में सीढ़ियां बनाने का काम चल रह था। इसी बात पर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दुर्गा देवी, उसके बेटे मुकेश नायक (28), पुत्री मीनू (22) और आरोपी कमल को भी चोट आई। तभी कमल अपने घर गया और सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाया। इसके बाद उसने दुर्गा देवी के चेहरे और सीने में चाकू घोंप दिया। इससे दुर्गा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बचाने आए बेटा और बेटी के हाथों पर भी चाकू से घाव हो गए।

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कमल खुद जवाहर नगर थाने पहुंच गया। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसी विवाद को लेकर उसका और महिला का कई बार झगड़ा भी हो चुका है। आज जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो उसने चाकू से वार कर उसे मार दिया। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से SMS हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दाेनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका