न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब 800 रुपए में करा सकेंगे कोविड टेस्ट

राजस्थान में बेकाबू कोरोना को रोकने के लिए राज्य सरकार ने कोरोना जांच के लिए होने वाले आरटी पीसीआर टेस्ट की दर कम करने का फैसला लेने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Nov 2020 3:14:12

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब 800 रुपए में करा सकेंगे कोविड टेस्ट

राजस्थान में कोरोना संक्रमण काबू नहीं हो पा रहा है। राजस्थान में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार 3000 के पार बने हुए हैं। बढ़ी सर्दी के बीच अब कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को आए आंकड़ों की बात करें, तो 3093 नए केसेज सामने आए हैं। वहीं कुल संक्रमितों के आंकड़े पर गौर किया जाएं, तो यह संख्या अब 2.60 को भी पार कर गई है।

राजस्थान में बेकाबू कोरोना को रोकने के लिए राज्य सरकार ने कोरोना जांच के लिए होने वाले आरटी पीसीआर टेस्ट की दर कम करने का फैसला लेने वाली है। जल्द ही सिर्फ 800 रुपए देकर निजी लैब में टेस्ट करवाए जा सकेंगे। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दी उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में आरटी पीसीआर टेस्ट की कीमत और कम की जाएगी। सबसे पहले 4 हजार में टेस्ट होता था। फिर सरकार ने 2200 रुपए करवाए। जिसे कम कर 1200 रुपए किया गया। अब इस जांच की कीमत और कम की जाएगी। शीघ्र ही निजी अस्पतालों व लैब में 800 रुपए में किए जाना सुनिश्चित करेंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में मार्च से कोरोना रोगियों का उपचार किया जा रहा है। देश में राजस्थान और तमिलनाडु दो राज्य हैं जहां 100 फीसदी टेस्ट आरटी पीसीआर से हो रहे हैं। दिल्ली समेत देशभर में जो एंटीजन टेस्ट हो रहे हैं। उसमें 30% से ज्यादा आंकड़े गलत आते हैं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को RUHS जयपुर में 70 बेड वाले कोविड आईसीयू, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, जैसलमेर, टोंक, बूंदी और राजसमन्द (नाथद्वारा) में कोविड जांच लैब, एमडीएम अस्पताल जोधपुर में कैंसर वार्ड समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण किया।

हमारे मेडिकल टीम ने चाइना से आए सभी टेस्ट किट की टेस्टिंग की। जिससे पता चला कि वो फर्जी हैं। जिसके बाद केंद्र को लिखा गया। इसलिए हमने राजस्थान में RT PCR टेस्ट को प्राथमिक्ता दी। हमने केंद्र को भी इसके बारे में बताया। गहलोत ने कहा कि कोरोना मरीजों को राहत देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग का काम शुरू किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत