न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : विश्व का नंबर 1 रह चुके जयपुर एयरपोर्ट को मिली 78वीं रैंक, लगातार गिर रहा ग्राफ

अक्टूबर से दिसंबर 2020 का सर्वेक्षण कराया गया था जिसमें कभी कैटेगरी में विश्व का नंबर 1 एयरपोर्ट रह चुके जयपुर को 78वीं रैंक मिली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Feb 2021 4:29:30

जयपुर : विश्व का नंबर 1 रह चुके जयपुर एयरपोर्ट को मिली 78वीं रैंक, लगातार गिर रहा ग्राफ

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हर तिमाही में सर्वेक्षण किया जाता हैं और उस आधार पर एयरपोर्ट की रैंकिंग की जाती हैं। हाल ही में अक्टूबर से दिसंबर 2020 का सर्वेक्षण कराया गया था जिसमें कभी कैटेगरी में विश्व का नंबर 1 एयरपोर्ट रह चुके जयपुर को 78वीं रैंक मिली हैं। जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों को उम्मीदों के मुताबिक सुविधाएं मुहैया कराने में विफल रहा है। इसका वजह है कि एयरपोर्ट जल्द निजी हाथों में जाने वाला है और एयरपोर्ट अथॉरिटी अब सुविधाएं बेहतर करने में दिलचस्पी नहीं ले रही है।

सर्वेक्षण में एयरपोर्ट अथॉरिटी के स्वामित्व वाले देश के 22 एयरपोर्ट्स को शामिल किया गया। देश के एयरपोर्ट्स की गुणवत्ता को लेकर यह सर्वेक्षण हर 3 माह में किया जाता है। सर्वेक्षण एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है। अक्टूबर से दिसंबर 2020 की तिमाही के सर्वेक्षण के जो परिणाम आए हैं, उनमें जयपुर एयरपोर्ट की रैंक एक बार फिर नीचे चली गई है। वर्ष 2015 और 2016 के वार्षिक सर्वेक्षण में जयपुर एयरपोर्ट को विश्व का नंबर 1 एयरपोर्ट चुना गया था। 20 से 50 लाख सालाना यात्रीभार वाले एयरपोर्ट की श्रेणी में यह अवार्ड मिला था।

लगातार 4 साल से जयपुर एयरपोर्ट पिछड़ता जा रहा है। वर्ष 2017 से 2019 में जयपुर एयरपोर्ट सर्वे में काफी पीछे रहा था। वर्ष 2020 के क्युमुलेटिव परिणाम आना अभी बाकी है, लेकिन वर्ष 2020 के अंतिम त्रैमासिक परिणामों में जयपुर एयरपोर्ट सुधार के बजाय पिछड़ गया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट सबसे आगे रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर गोवा और तीसरे नंबर पर अमृतसर एयरपोर्ट रहा है। इसके बाद लखनऊ, त्रिवेंद्रम और वाराणसी एयरपोर्ट रहे हैं। ये सभी एयरपोर्ट यात्री सुविधाओं और संतुष्टि के मानकों में जयपुर से आगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती