Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बदल चुके हैं रेलवे के ट्रेन टिकट बुकिंग नियम, यात्रा से पहले आपके लिए जानना है बेहद जरूरी...

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने ट्रेन टिकट बुकिंग (Ticket Booking) और रिजर्वेशन चार्ट (Reservation Chart) को लेकर कुछ बड़े बदलाव किए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 8:23:11

बदल चुके हैं रेलवे के ट्रेन टिकट बुकिंग नियम, यात्रा से पहले आपके  लिए जानना है बेहद जरूरी...

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने ट्रेन टिकट बुकिंग (Ticket Booking) और रिजर्वेशन चार्ट (Reservation Chart) को लेकर कुछ बड़े बदलाव किए है। नियमों में हुए बदलावों के बाद अब यात्रियों को ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए पहले की तुलना में ज्यादा समय मिलेगा। यानी अब ट्रेन के स्टेशन से निकलने से पहले यात्री 30 मिनट तक टिकट बुकिंग कर सकेंगे। रेलवे द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना काल से पहले के नियम के तहत, पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने के 4 घंटे पहले तैयार होता है। इसके बाद इंटरनेट या PRS सिस्टम के जरिए उपलब्ध बुकिंग पहले-आओ-पहले-पाओ आधार पर होती थी। यह बुकिंग दूसरे रिजर्वेशन चार्ट बनने से पहले तक होता था।

बता दें रेलवे के इस नए नियम का फायदा उन यात्रियों को होगा जो अचानक कहीं जाने के लिए निकलते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए ट्रेन के खुलने से 30 मिनट पहले तक ऑनलाइन और PRS टिकट काउंटरों से टिकट बुकिंग की सुविधा होगी।
कोरोना काल में विभाग ने बदला था समय

बता दें रिजर्वेशन चार्ज ट्रेन खुलने के 30 ​से 5 मिनट पहले तक तैयार किया जाता था। इस दौरान रिफंड नियमों के तहत पहले से बुक किए गए टिकटों को कैंसिल कराने की भी अनुमति होती थी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से दूसरे रिजर्वेशन चार्ट के नियमों में बदलाव किया गया था। लेकिन दोबारा से नियम में बदलाव करते हुए, अब फिर से दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन छूटने के समय से 30 मिनट पहले बनेगा।

इसके अलावा दूसरा चार्ट तैयार होने से पहले टिकट बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन और PRS टिकट काउंटरों पर उपलब्ध रहेगी। ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले चार्ट बनाने की तकनीक को बहाल करने के लिए रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस-CRIS) सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन कर दिया है।
रेलवे ने दी जानकारी

रेलवे ने कहा, 'रेल यात्रियों के लिए सुविधा सुनिश्चित करने के वास्ते जोनल रेलवे द्वारा किए गए अनुरोध के हिसाब से इस मामले पर विचार किया गया। इसके बाद तय किया गया कि दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 30 घंटा पहले तैयार कर लिया जाए।'

392 स्‍पेशल ट्रेन की शुरुआत

आपको बता दे कि त्‍योहारी सीजन (Festive Season) में बढ़ी मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) कल यानी 20 अक्‍टूबर 2020 से 392 स्‍पेशल ट्रेनें (Special Trains) शुरू कर रहा है। ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें (Festival Special Trains) कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ दिल्‍ली से चलेंगी ताकि दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा पर यात्रियों की जबरदत मांग को पूरा किया जा सके। फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेनों के साथ ही लॉकडाउन के बाद अब तक शुरू की जा चुकीं ट्रेनों के लिए आरपीएफ (RPF) ने सख्‍त नियम जारी किए हैं। इनको तोड़ने वाले दोषी को 5 साल तक की जेल (Imprisonment) के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है। बता दें कि रेलवे ने कोविड-19 के कारण 22 मार्च से सभी पैसेंजर ट्रेनों (Passenger Trains) पर रोक लगा रखी है। हालांकि, मांग के मुताबिक नियमित रूप से 300 से ज्‍यादा स्पेशल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका