न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे ने लिया फैसला, इन दो रूट पर चलेगी देश की पहली 'प्राइवेट ट्रेन', मिलेंगी हवाई जहाज जैसे सुविधाएं

दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) को पायलट प्रोजेक्ट के तहत रेलवे IRCTC को सौंपेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Aug 2019 10:08:23

रेलवे ने लिया फैसला, इन दो रूट पर चलेगी देश की पहली 'प्राइवेट ट्रेन', मिलेंगी हवाई जहाज जैसे सुविधाएं

दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) को पायलट प्रोजेक्ट के तहत रेलवे IRCTC को सौंपेगा। सूत्र के मुताबिक, आईआरसीटीसी (IRCTC ) को इन ट्रेनों में किराया तय करने की भी इजाजत दे दी गई है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो ट्रेनों को तीन साल की अवधि के लिए रेलवे की पर्यटन और खानपान शाखा को सौंपने के वास्ते रेलवे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए ब्लूप्रिंट के अनुसार इन ट्रेनों में कोई छूट, विशेषाधिकार या ड्यूटी पास की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन ट्रेनों पर टिकट की जांच भी रेलवे के स्टाफ द्वारा नहीं की जाएगी। हालांकि, रेलवे द्वारा इन ट्रेनों को विशेष नंबर दिए जाएंगे और इन्हें रेलवे के ड्राइवर, गार्ड और स्टेशन मास्टर दिए जाएंगे। इन ट्रेनों की सेवाएं शताब्दी ट्रेनों की तरह ही रहेंगी और इन्हें भी उसी तरह प्राथमिकता दी जाएगी। विश्वस्तरीय यात्री सेवा उपलब्ध कराने के लिए निजी परिचालकों को लाने का प्रस्ताव रेलवे द्वारा इसकी 100 दिन की योजना में लाया गया था। सूत्रों ने कहा कि तेजस ट्रेनों को आईआरसीटीसी को सौंपना उस दिशा में पहला कदम है।

tejas express,irctc,delhi,lucknow,ahemadabad,tejas express in hindi,about tejas express,priavte train tejas,news,news in hindi

- आईआरसीटीसी को ट्रेनों के अंदर-बाहर विज्ञापन, उनकी ब्रांडिंग और बदलाव का भी अधिकार होगा।

- टिकट के लिए आईआरसीटीसी को एक साल के लिए रेलवे के वेब पोर्टल के इस्तेमाल का अधिकार रहेगा। इन दोनों ट्रेनों का मुनाफा अलग से दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही आईआरसीटीसी को अपना खुद का टिकटिंग सिस्टम बनाना होगा।

- इन ट्रेनों में 18 कोच होंगे। हाालंकि, आईआरसीटीसी को कम से कम 12 कोच के साथ ट्रेनों के संचालन की इजाजत दी गई है। ढुलाई का किराया हर ट्रिप के साथ चार्ज किया जाएगा। आईआरसीटीसी को ट्रेनों की जमानत देनी होगी।

tejas express,irctc,delhi,lucknow,ahemadabad,tejas express in hindi,about tejas express,priavte train tejas,news,news in hindi

- हवाई जहाज की तरह तेजस एक्सप्रेस की हर सीट पर LCD स्क्रीन लगी है। हर सीट पर अटेंडेंट बटन लगा है जिससे दबा कर आप अपनी सहायता के लिए अटेंडेंट को बुला सकते हैं।

- इस ट्रेन में LED लाइट लगी हुई हैं। सिगरेट स्मोकिंग को डिटेक्ट करने के लिए ऑटो डिटेक्टर लगे हुए हैं। इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। हर सीट पर चार्जिंग और यूएसबी केवल लगे हुए हैं।

- ट्रेनों को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को सौंपा जाएगा । वह लीज शुल्क समेत इसके लिए वित्तीय कंपनी आईआरएफसी को भुगतान करेगी।

- किसी भी दुर्घटना की स्थिति में इन ट्रेनों को यात्रियों को रेलवे यात्रियों की तरह ही इलाज मुहैया कराया जाएगा। उन्हें उसी तरह से दुर्घटना संबंधित दावे करने का अधिकार रहेगा, जैसे रेलवे के तहत किया जाता है। हादसे की स्थिति में रेलवे ही सुविधाएं और व्यवस्थाएं मुहैया कराएगी। ट्रेनों में मेंटेनेंस की सुविधा भी रेलवे ही देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत