न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPS अधिकारी ने किया नाबालिग का यौन शोषण, FIR दर्ज

हाल ही में महाराष्ट्र (Maharashtra) में नाबालिग के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग का यौन शोषण करने वाला और कोई नहीं एक आईपीएस (IPS) अधिकारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Dec 2019 9:52:50

IPS अधिकारी ने किया नाबालिग का यौन शोषण,  FIR दर्ज

देशभर की पुलिस यह दावा करती रहती है कि वह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाती है लेकिन अगर वही महिलाओं और नाबालिगों का उत्पीड़न करने लगें तो इन दावों पर सवाल उठते रहते है। हाल ही में महाराष्ट्र (Maharashtra) में नाबालिग के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग का यौन शोषण करने वाला और कोई नहीं एक आईपीएस (IPS) अधिकारी है। आईपीएस अधिकारी की पहचान निशिकांत मोरे के तौर पर हुई है जो तलोज पुलिस में उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) के पद पर तैनात हैं। आईपीएस (IPS) अधिकारी पर 17 साल की नाबालिग किशोरी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने मोटर ट्रांसपोर्ट के डीआईजी निशिकांत मोरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए, 506 के तहत यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। पुलिस पर आरोप है कि वह लंबे समय से मोरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी और उसे बचाने के पूरे प्रयास में लगी थी। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि वे वारदात के बाद से ही मोरे के ‌खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस शिकायत नहीं ले रही थी। परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस मोरे को लगातार बचाने का प्रयास कर रही है।

बताया गया है कि मोरे और किशोरी का परिवार पुराने परिचित हैं। इस वारदात को मोरे ने 6 महीने पहले किशोरी की जन्मदिन की पार्टी के दिन अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोरे को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

चेहरे पर केक लगाकर जीभ से चाटने लगा

पीड़िता के परिजन ने बताया कि मोरे 5 जून को युवती के जन्मदिन की पार्टी में बिना बुलाए पहुंच गए। यहां पर उन्होंने शराब की मांग की और फिर नशे में किशोरी के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें कीं। जब लड़की ने बर्थडे केक काटा और जब उसके दोस्त और परिवार के लोग उसके चेहरे पर केक लगा रहे थे मोरे उस वक्त वहां थे और उन्होंने कथित रूप से लड़की पर केक को लगाया और उसे जीभ लगाकर खाने लगे। यह पूरी घटना उस दौरान मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली गई। इस वीडियो क्‍लिप के आधार पर पुलिस ने मोरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वही इस पूरे मामले में पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे का कहना है कि घटना के वीडियो क्लिप और घटना के दौरान वहा मौजूद लोगों के बयानों पर पुलिस ने पुणे में तैनात उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) निशिकांत मोरे के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत