न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : टॉस जीतकर हैदराबाद ने बेंगलुरु को थमाया बल्ला, इस मैच में जीत खिताब की ओर अगला कदम

टॉस हो चुका हैं जिसे हैदराबाद ने जीतकर बेंगलुरु को बल्ला थमाया हैं अर्थात हैदराबाद पहले गेंदबाजी करेगी। दोनों टीम खिताब की ओर अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 7:22:51

IPL 2020 : टॉस जीतकर हैदराबाद ने बेंगलुरु को थमाया बल्ला, इस मैच में जीत खिताब की ओर अगला कदम

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अबुधाबी में आईपीएल के इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला होने जा रहा हैं। टॉस हो चुका हैं जिसे हैदराबाद ने जीतकर बेंगलुरु को बल्ला थमाया हैं अर्थात हैदराबाद पहले गेंदबाजी करेगी। दोनों टीम खिताब की ओर अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेगी। प्लेइंग इलेवन में आकर टीम को जीत की पटरी पर लौटाने वाले ऋधिमान साहा एलिमिनेटर-1 में नहीं खेल रहे। उनकी जगह श्रीवत्स गोस्वामी को टीम में शामिल किया गया। बेंगलुरु में 4 बदलाव किए गए। जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना और शाहबाज अहमद को टीम में जगह नहीं दी गई। उनकी जगह एरॉन फिंच, एडम जम्पा, मोइन अली और नवदीप सैनी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया।

सीजन में दोनों में 1-1 की बराबरी

सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए, एक मैच हैदराबाद और एक बेंगलुरु ने जीता। दुबई में खेले गए सीजन के तीसरे मैच में बेंगलुरु ने हैदराबाद को 10 रन से हराया था। इसके बाद शारजाह में सीजन के 52वें मैच में हैदराबाद ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया था।

पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद तीसरे और बेंगलुरु चौथे स्थान पर

लीग राउंड में दोनों ही टीमों ने 14 में से 7 मैच जीते और 7 हारे। 14 पॉइंट्स के साथ बेहतर नेट रनरेट के आधार पर हैदराबाद दूसरे और बेंगलुरु तीसरे स्थान पर रही। वॉर्नर की टीम ने अपने आखिरी तीनों मैच जीते हैं। वहीं, बेंगलुरु को पिछले 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

लेग स्पिनर्स की होगी जंग

राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम इस सीजन में कुल 19 विकेट हैं। वहीं बैंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने 14 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए हैं। आज के मैच में दोनों दिग्गज लेग स्पिनर्स की फिरकी के जादू पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

कप्तानों की जंग

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल के इस सीजन में अभी तक 529 रन बनाए हैं वहीं विराट कोहली के नाम 460 रन हैं। दोनों ही बल्लेबाज इस अति महत्वपूर्ण मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे। कोहली और वॉर्नर दोनों को इस बात का बहुत अच्छी तरह पता है कि हार उनका सफर समाप्त आईपीएल 2020 में समाप्त कर देगी। दोनों के पास सपॉर्ट करने के लिए कई अच्छे खिलाड़ी हैं। कोहली के पास एबी डि विलियर्स, देवदत्त पडिक्कल हैं तो वॉर्नर की सेना में- ऋद्धिमान साहा, मनीष पांडे और केन विलियमसन की मजबूत तिकड़ी है।

राशिद-नटराजन टॉप विकेट टेकर

हैदराबाद में गेंदबाजी का दारोमदार राशिद खान और टी नटराजन पर रहेगा। राशिद ने सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट लिए हैं। नटराजन के नाम 14 विकेट हैं। वहीं, संदीप शर्मा 13 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं।

पडिक्कल-कोहली बेंगलुरु के टॉप स्कोरर

बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सीजन में सबसे ज्यादा 472 रन बनाए हैं। इसके बाद कप्तान विराट कोहली का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक 460 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स 398 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सीजन के टॉप-5 बॉलर्स में चहल एकमात्र स्पिनर्स

सीजन में पर्पल कैप के दावेदारों में टॉप-5 में बेंगलुरु के युजवेंद्र चहल एकमात्र स्पिनर हैं। बाकी सभी तेज गेंदबाज हैं। चहल ने सीजन में अब तक अपनी टीम के लिए 20 विकेट लिए हैं। चहल के बाद क्रिस मॉरिस 11 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

हैदराबाद में कप्तान डेविड वॉर्नर सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 12.50 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में मनीष पांडे का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, बेंगलुरु में कप्तान विराट कोहली 17 करोड़ और एबी डिविलियर्स 11 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता, बेंगलुरु को अब भी इंतजार

हैदराबाद ने 3 बार (2009, 2016 और 2018) फाइनल में जगह बनाई और 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया। वहीं, बेंगलुरु ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। हर बार बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा। 2016 में तो फाइनल में बेंगलुरु को हैदराबाद ने ही हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर