न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : सुरेश रैना के आईपीएल छोड़ भारत लोटने का कारण बना धोनी से विवाद!

सुरेश रैना खराब होटल रूम और कोरोना वायरस के डर की वजह से आईपीएल 2020 छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Aug 2020 11:13:35

IPL 2020 : सुरेश रैना के आईपीएल छोड़ भारत लोटने का कारण बना धोनी से विवाद!

19 सितंबर से इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन शुरू होने जा रहा हैं। लेकिन इसके आयोजन से पहले ही कई किस्सों के चलते यह चर्चा में आ गया हैं। आईपीएल में कोरोना का खतरा चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इसी के साथ ही भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का अचानक भारत लौट आना भी हैरान करने वाला मामला हैं। सुरेश रैना के इस फैसले के बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई थी। ऐसे में टीम के मालिक एन श्रीनिवासन का एक बड़ा बयान सामने आया हैं जिसमें इसके कारण का खुलासा हुआ हैं।

उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा है कि सुरेश रैना खराब होटल रूम और कोरोना वायरस के डर की वजह से आईपीएल 2020 छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं। खराब कमरे को लेकर महेंद्र सिंह धोनी से रैना का विवाद होने की बात भी सामने आ रही है। बता दें कि आईपीएल में खेलने के लिए आठ टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं। इन सभी ने कोरोना को लेकर बनाए गए प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद अभ्यास की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना के दो दिन पहले अचानक स्वदेश लौटने की घटना ने सभी हैरान कर दिया था।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,suresh raina,dispute with ms dhoni

एक साक्षात्कार में श्रीनिवासन ने कहा कि 'रैना के यूं अचानक टीम का साथ छोड़ने से धक्का लगा है, लेकिन कप्तान धोनी ने स्थिति को संभाल लिया है। क्रिकेटर पुराने दिनों के तुनक मिजाज अभिनेता की तरह होते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स परिवार की तरह है और सभी वरिष्ठ खिलाड़ी साथ रहना सीख चुके हैं।

श्रीनिवासन ने यह भी कहा कि 'रैना एपिसोड से टीम उबर चुकी है। मैं समझता हूं कि अगर आप खुश नहीं हैं तो वापस लौट जाएं। मैं किसी पर कुछ करने के लिए दबाव नहीं डाल सकता हूं। कई बार सफलता आपके सिर पर चढ़ जाती है...'

इसके अलावा उन्होंने कहा कि रैना और धोनी के बीच बात हुई है। कप्तान ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि अगर कोरोना के केस बढ़े तो भी चिंता की बात नहीं है। धोनी ने टीम के साथ जूम कॉल पर बात की है और सभी को सुरक्षित रहने को कहा है।

रैना के लौटने की आशा

पूर्व आईसीसी अध्यक्ष को विश्वास है कि सुरेश रैना लौट आएंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह वापस आना चाहेंगे। सीजन शुरू नहीं हुआ है और उन्हें ध्यान होगा कि वह क्या (11 करोड़ रुपये सैलरी) छोड़कर गए हैं।' बता दें कि इससे पहले कयास थे कि रैना इसलिए आईपीएल छोड़कर लौट आए हैं, क्योंकि पठानकोट में उनके रिश्तेदारों पर डकैतों ने हमला कर दिया था, जिसमें उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका