न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : इस चमत्कार से अभी भी धोनी ब्रिगेड पहुंच सकती हैं प्‍लेऑफ में

मैच में हार के साथ ही चेन्नई के प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो गई हैं। लेकिन अभी भी चमत्कार हो सकता हैं और चेन्नई प्‍लेऑफ में पहुंच सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 10:55:59

IPL 2020 : इस चमत्कार से अभी भी धोनी ब्रिगेड पहुंच सकती हैं प्‍लेऑफ में

बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 10 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई इंडियंस (MI) हर तरह से चेन्नई पर भारी रही। इस मैच में हार के साथ ही चेन्नई के प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो गई हैं। लेकिन अभी भी चमत्कार हो सकता हैं और चेन्नई प्‍लेऑफ में पहुंच सकती हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान है। उसका रनरेट भी बहुत खराब है। धोनी की टीम को अब प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर तो लगाना ही पड़ेगा, उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। यूं तो अंतिम चार में पहुंचने की चेन्नई की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं लेकिन गणित के हिसाब से वह अब भी चमत्कार कर सकती है। CSK अब भी प्‍लेऑफ में पहुंच सकती है मगर उसके लिए बहुत कुछ ऐतिहासिक होना चाहिए।

अब भी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK?

पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद CSK ने अबतक 11 मैच खेले हैं। तीन में उसे जीत मिली है जबकि 8 मैच हारे हैं। उसके कुल 6 अंक हैं और नेट रनरेट -0।733 है जो नीचे की चार टीमों में खराब है। अब तक टॉप की तीन टीमें 7-7 मैच जीत चुकी हैं, ऐसे में चेन्नई का बेस्‍ट चांस चौथे पायदान तक पहुंचने का हो सकता है। लेकिन उसके लिए उन्‍हें अपने बाकी बचे तीनों मैच काफी बड़े अंतर से जीतने होंगे। अगर कोई रोमांचक मैच हुआ या चेन्नई हार गई तो टूर्नमेंट से बाहर होना तय हो जाएगा क्‍योंकि नेट रनरेट बहुत खराब है।

जीत ही काफी नहीं, किस्‍मत का साथ बहुत जरूरी

CSK को न सिर्फ बड़े अंतर से मैच जीतने हैं, बल्कि यह दुआ भी करनी है कि कोलकाता नाइट राइडर्स KKR अपने बाकी बचे 4 मैचों में से केवल एक मैच ही जीत पाए। अगर KKR दो मैच जीतती है तो CSK की उम्‍मीदें खत्‍म हो जाएंगी क्‍योंकि KKR पहले ही 5 मैच जीत चुकी है। CSK अब ज्‍यादा से ज्‍यादा 6 मैच ही जीत सकती है। सिर्फ KKR ही नहीं, CSK को अपने ऊपर की तीन और टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। अगर किंग्‍स इलेवन पंजाब, राजस्‍थान रॉयल्‍स या सनराइजर्स हैदराबाद दो से ज्‍यादा मैच जीत लेते हैं तो CSK बाहर हो जाएगी। इन तीनों टीमों ने चार-चार मैच जीते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती