न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : CSK को लग रहे लगातार झटके, अब सुरेश रैना हुआ लीग से बाहर

CSK की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं क्योंकि अब चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल के 13वें सत्र में नहीं खेल पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Aug 2020 2:01:10

IPL 2020 : CSK को लग रहे लगातार झटके, अब सुरेश रैना हुआ लीग से बाहर

संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2020 के लिए सभी टीम पहुंच चुकी हैं और अपना पृथकवास पूरा कर चुकी हैं। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक गेंदबाज और सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने पर टीम का पृथकवास 1 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था। CSK की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं क्योंकि अब चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल के 13वें सत्र में नहीं खेल पाएंगे और वे निजी कारणों से भारत लौट आए हैं। फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके भारत वापसी की जानकारी दी है।

सुरेश रैना ने 15 अगस्त को इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद उन्होंने चेन्नई में लगे कैंप में हिस्सा लिया था। एक दिन पहले ही खबर आई थी कि सीएसके के कई स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का एक मौजूदा गेंदबाज भी शामिल है।

सीएसके के सीईओ ने ट्विटर पर लिखा, 'सुरेश रैना निजी कारणों से भारत वापस लौट चुके हैं। वह पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय में सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन दे रही है। रैना का आईपीएल में नहीं खेलना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है। अब यह देखना होगा कि उनकी जगह चेन्नई सुपरकिंग्स में किसे जगह मिलती है।

सुरेश रैना 21 अगस्त को बाकी टीम के साथ दुबई पहुंचे थे। सीएसके की टीम से एक गेंदबाज और सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम का क्वारंटीन समय बढ़ा दिया गया है। सीएसके की टीम अब एक सितंबर तक क्वारंटीन रहेगी, वहीं बाकी लगभग सभी फ्रेंचाइजी टीमें प्रैक्टिस सेशन शुरू कर चुकी हैं।

सुरेश रैना ने आईपीएल में अब तक 193 मैच खेले हैं, जिसमें एक शतक और 38 अर्धशतकों की मदद से 5368 रन बनाए हैं। रैना ने इस लीग में 101 कैच भी लपके। पिछले आईपीएल में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 17 मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 383 रन बनाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका