न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बार तिहाड़ जेल में जन्मदिन मनाएंगे पी चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) को आखिरकार तिहाड़ जेल जाना ही पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Sep 2019 10:41:32

इस बार तिहाड़ जेल में जन्मदिन मनाएंगे पी चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) को आखिरकार तिहाड़ जेल जाना ही पड़ा। आईएनएक्स मीडिया केस में गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद चिदंबरम को 19 सितंबर तक तिहाड़ जेल भेज दिया गया। तिहाड़ जेल में चिदंबरम की एंट्री गेट नंबर चार से हुई। जेल में बंद करने से पहले चिदंबरम का मेडिकल टेस्ट किया गया और फिर डिनर में रोटी, दाल और चावल दिया गया। कोर्ट के आदेश के बाद अब अगले 14 दिन वह तिहाड़ जेल में ही रहेंगे। ऐसे में उन्हें अपना 74वां जन्मदिन तिहाड़ में ही मनाना होगा। उनका जन्मदिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले पड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को पड़ता है जबकि चिदंबरम का जन्मदिन 16 सितंबर को। कोर्ट के फैसले के बाद देश के पूर्व वित्त और गृह मंत्री चिदंबरम को 19 सितंबर तक जेल में रहना है, तो इस बार उनका जन्मदिन जेल में ही मनेगा।

इससे पहले गुरुवार को राउज एवेन्य कोर्ट से पी चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने अपील की कि चिदंबरम को तिहाड़ जेल में वेस्टर्न टॉयलेट, चश्मा, दवाएं, सुरक्षा और अलग बैरक समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की मंजूरी दी जाए। दिल्ली की राउज एवेन्य कोर्ट ने कपिल सिब्बल की अपील को स्वीकार कर लिया और वेस्टर्न टॉयलेट समेत सभी सुविधाएं जेल में देने को मंजूरी दे दी।

आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की थी। जिसका चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने विरोध किया, लेकिन इसका असर नहीं पड़ा और कोर्ट ने तिहाड़ जेल भेजने का आदेश सुना दिया।

इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने जब अपना आदेश सुरक्षित कर लिया तो उसके बाद से ही चिदंबरम काफी परेशान और दुखी नजर आ रहे थे। आज पहली बार था जब कई दिनों की सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में चिदंबरम बेहद गंभीर नजर आए।

कोर्ट का आदेश आने के बाद वह बेहद परेशान हो गए। परेशान दिख रहे चिदंबरम ने अपने बेटे कार्ति चिदंबरम और बीवी नलिनी से बात भी की। उनके हावभाव से ऐसा लग रहा था कि उन्हें इस आदेश की उम्मीद नहीं थी। तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल संदीप गोयल ने बताया कि पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम को जेल नंबर 7 और अलग बैरक में रखा जाएगा। उनको खाने में रोटी, दाल, चावल और सब्जी दी जाएगी। साथ ही जरूरी दवाएं, चश्मा, सुरक्षा, वेस्टर्न टॉयलेट, टीवी और किताबें समेत वो सभी सुविधाएं मुहैया कराया जाएगा, जिनकी कोर्ट ने इजाजत दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर