न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडिगो एयरलाइन ने बढ़ाया किराया, आज से सफर 400 रुपए तक हुआ महंगा

इंडिगो ने तेल और एयरक्राफ्ट फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 May 2018 7:30:40

इंडिगो एयरलाइन ने बढ़ाया किराया, आज से सफर 400 रुपए तक हुआ महंगा

इंडिगो ने तेल और एयरक्राफ्ट फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है। कम दूरी के किराए (1000 किलोमीटर के कम) पर 200 रूपये और देश के अंदर लंबी दूरी की फ्लाइट्स पर 400 रूपये बुधवार से बढ़ा दिया है। भारत की बड़ी घरेलू एयरलाइन कंपनी ऐसा फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर करने जा रही है। फिलहाल, भारतीय एयरलाइंस में सिर्फ इंडिगो ने ही फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। कंपनी ने कहा है कि जैसे ही तेल कीमतें कम होंगी, इसे घटाया या वापस भी लिया जा सकता है। यह बढ़ा हुआ किराया नई बुकिंग पर लागू होगा जो बुधवार या उसके बाद की होगी।

40% हिस्सा ईंधन पर होता है खर्च

- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रुपए की कीमतों में आई गिरावट से एयरलाइन पर बोझ बढ़ रहा है। आगे तेल कीमतों में कमी आने पर सरचार्ज घटाया या इसे वापस भी लिया जा सकता है। विमान खर्च का 40% हिस्सा ईंधन पर ही खर्च हो जाता है।

- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, किफायती दर पर चलनेवाली एयरलाइन के लिए सरचार्ज लगाना आवश्यक हो चुका है। 1000 किलोमीटर के कम की दूरी में 200 रूपये का जबकि 1000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर 400 रूपये का सरचार्ज लगाया गया है यह सरचार्ज सभी तरह के घरेलू ट्रिप्स पर लगाया जाएगा और गुरुवार की आधी रात से लागू हो जाएगा।

एटीएफ पिछले साल के मुकाबले 25% महंगा हुआ

- इंडिगो के चीफ कमर्शियल ऑफिसर संजय कुमार ने कहा, ''भारत में इस महीने पिछले साल (मई) के मुकाबले एटीएफ में 25 % की बढ़ोत्तरी हुई है। जो पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा है। इसके चलते एयरलाइन अपना बोझ यात्रियों के साथ सरचार्ज के तौर पर साझा कर रही है। पिछले 10 साल में देश में हवाई किराया मौजूदा स्थिति के लिहाज से 50% कम हुआ है। उम्मीद है कि कंपनी के इस फैसले का कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा और इंडिगो में रोजाना सफर करने वाले 1.5 लाख यात्रियों का साथ हमें मिलेगा।''

रोजाना इंडिगो के 1000 विमान उड़ान भरते हैं

- बता दें कि हर दिन इंडिगो की 1000 से ज्यादा फ्लाइट उड़ान भरती थीं। 31 मार्च तक इनमें 153 एयरबस ए320 और 6 एटीआर एयरक्राफ्ट शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत