न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुफ्त का खाना खाने के लिए हमारे देश आ रहे है भारतीय : बांग्लादेश विदेश मंत्री

भारतीय मुफ्त का खाना खाने के लिए बांग्लादेश आते हैं। यह बयान रविवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमेन ने दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Dec 2019 10:14:46

मुफ्त का खाना खाने के लिए हमारे देश आ रहे है भारतीय : बांग्लादेश विदेश मंत्री

भारतीय मुफ्त का खाना खाने के लिए बांग्लादेश आते हैं। यह बयान रविवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमेन ने दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था भारत की अर्थव्यवस्था से ज्यादा बेहतर है, इस वजह से भी भारतीय उनके देश में घुसपैठ कर रहे हैं। मोमेन ने कहा कि कुछ दलालों की मदद से भारतीय यहां अवैध तरीके से रह रहे हैं जिन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा। मोमेन का कहना है कि बांग्लादेश की स्थितियां बहुत अच्छी हैं। आर्थिक हालात भी अच्छे हैं यहां रहने वाले लोगों को नौकरियां मिल रही है और खासकर गरीबों को मुफ्त में खाना मिल रहा है। इसी वजह से भारत से लोग बांग्लादेश में घुस रहे हैं। मोमेन का यह पूरा बयान भारतीयों के अवैध प्रवेश को लेकर पूछे गए एक सवाल के बाद आया।

उन्होंने कहा, इन सारे फैक्टरों की वजह से भारतीय बांग्लादेश आने के लिए लालायित हो जाते हैं। भारत के मुकाबले, हमारी अर्थव्यवस्था में ज्यादा क्षमता मौजूद हैं। वहां कई भारतीयों के लिए नौकरियों की कमी है। शायद इसी वजह से वे यहां आ रहे हैं। कई दलाल और तस्कर भारतीयों को ये भी लालच दे रहे हैं कि बांग्लादेश में आपको मुफ्त खाना मिलेगा।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत सरकार बार-बार दोहरा रही है कि वह किसी अवैध शरणार्थी को बांग्लादेश वापस जाने के लिए मजबूर नहीं करेगी। हमने कहा है कि अगर कोई भी बांग्लादेशी भारत में अवैध तरीके से रह रहा है तो हमें सूचना दीजिए, हम प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्हें अपने देश वापस ले आएंगे। मोमेन ने कहा, बांग्लादेश के नागरिकों को घर लौटने का अधिकार है। लेकिन अगर बाकी देशों के लोग यहां अवैध तरीके से रह रहे हैं तो हम उन्हें भी यहां से निकालेंगे।

वही मोमेन ने भारत-बांग्लादेश के रिश्तों को लेकर कहा कि हमारा रिश्ता पूरी तरह से सामान्य है। चिंता की कोई बात नहीं है। बांग्लादेश-भारत के रिश्ते सबसे मधुर और अच्छे दौर में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी