न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू होंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

रेलवे ने जिन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई है, उनमें हावड़ा से धनबाद होकर चलने वाली बाड़मेर स्पेशल ट्रेन, गोमो होकर चलने वाली भुवनेश्वर-आनंद विहार स्पेशल समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Jan 2021 1:44:41

रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू होंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

रेलवे ने कोरोना के मामले सामने आने के बाद पिछले साल मार्च के महीने में रेल सेवा रोक दी थी। इसके कुछ समय बाद चरणबद्ध तरीके से रेल सेवा बहाल की जा रही है। रेलवे ने कई ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है तो वहीं, कुछ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी ऐलान किया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। रेलवे के मुताबिक जिन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं उनके लिए टिकट की बुकिंग 23 जनवरी से की जा सकती है। रेलवे ने जिन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई है, उनमें हावड़ा से धनबाद होकर चलने वाली बाड़मेर स्पेशल ट्रेन, गोमो होकर चलने वाली भुवनेश्वर-आनंद विहार स्पेशल समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

ट्रेन नंबर 09608 / 09607: मदार-कोलकाता-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 फरवरी से 22 फरवरी तक (प्रत्येक सोमवार को) एवं कोलकाता से 04 फरवरी से 25 फरवरी तक (प्रत्येक गुरुवार को) विस्तार किया है।

ट्रेन नंबर 02323 / 02324: हावड़ा-बाड़मेर-हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुताबिक हावड़ा से 29 जनवरी 2021 से 26 मार्च 2021 तक जबकि बाड़मेर से 3 फरवरी से 31 मार्च तक चलेंगी

अब बाड़मेर-हावड़ा स्पेशल को 31 मार्च 02331 हावड़ा-जम्मूतवी स्पेशल को 30 मार्च 02332 जम्मूतवी-हावड़ा स्पेशल को 01 अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है

ट्रेन नंबर 02324: बाड़मेर हावड़ा एक्सप्रेस- 03 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगी

ट्रेन नंबर 02819: भुवनेश्वर आनंदविहार एक्सप्रेस- 02 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगी

ट्रेन नंबर 02820: आनंदविहार भुवनेश्वर एक्सप्रेस- 04 फरवरी से 02 अप्रैल चलेगी

ट्रेन नंबर 02331: हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस- 30 जनवरी से 30 मार्च तक चलेगी

ट्रेन नंबर 02332: जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस- 01 फरवरी से 01 अप्रैल तक चलेगी

ट्रेन नंबर 03019: हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस- 31 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगी

ट्रेन नंबर 03020: काठगोदाम हावड़ा बाघ एक्सप्रेस- 02 फरवरी से 02 अप्रैल तक चलेगी

यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवा होगी शुरू

इसके साथ ही रेलवे फरवरी 2021 के पहले सप्ताह से यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवाओं को फिर से शुरू करने जा रही है। भारतीय रेलवे की खानपान व्यवस्था, पर्यटन और ऑनलाइन टिकट सम्बन्धी गतिविधियों का कार्यभार सम्भालने वाली आईआरसीटीसी ने ई कैटरिंग सेवा को फिर से बहाल करने का फैसला लिया है। आईआरसीटीसी ने बयान में कहा कि रेल मंत्रालय की अनुमति से आईआरसीटीसी फरवरी से चरणबद्ध तरीके से ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। शुरू में लगभग 250 रेलगाड़ियों के लिए लगभग 30 रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर