न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीवाली और छठ पर चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के लिए आज से रिजर्वेशन शुरू, यहां ले पूरी जानकारी

दीवाली और छठ के दौरान रेलवे हर साल कई ट्रेनों का संचालन करता है. इस बार भी काफी ट्रेनें चलाई जा रही है। हालांकि, ट्रेनों की लिस्ट पहले ही सामने आ गई थी, लेकिन बुधवार से ट्रेनों में रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 6:41:22

दीवाली और छठ पर चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के लिए आज से रिजर्वेशन शुरू, यहां ले पूरी जानकारी

दीवाली और छठ के दौरान रेलवे हर साल कई ट्रेनों का संचालन करता है. इस बार भी काफी ट्रेनें चलाई जा रही है। हालांकि, ट्रेनों की लिस्ट पहले ही सामने आ गई थी, लेकिन बुधवार से ट्रेनों में रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है। आपको यहां ये जानकारी होनी चाहिए कि इस बार सीट बुक करके ही आप यात्रा कर सकते हैं। गत सालों की तरह न ही ट्रेनें चल रही है और न ही कोरोना के मद्देनजर अभी भी उन्हें चलाए जाने की अनुमति मिली है।

भारतीय रेलवे ने दीवाली और छठ पूजा के मद्देनजर त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 46 विशेष ट्रेनें चलाने की बात कही। इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए, रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अंतिम मिनट के सामान्य टिकट-धारकों को ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दीवाली और छठ पूजा के लिए त्योहार विशेष ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनें होंगी।

भारतीय रेलवे के अनुसार त्योहार के समय को देखते हुए करीब 400 नई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए अपने सीटें बुक करा लें। बताया गया कि इन स्पेशल ट्रेनों में केवल रिजर्व क्लास के ही कोच होंगे। रेलवे की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि बिना रिजर्व टिकट के प्‍लेटफॉर्म पर प्रवेश नहीं मिलेगा। यह सभी स्पेशल ट्रेनें नवंबर महीने के अंत तक चलाई जा रही है।

पूजा स्पेशल ट्रेन

रेलवे एक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन तीन फेरे के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन झारखंडी और आनंद नगर होकर गोरखपुर जाएगी। ट्रेन नंबर 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 12 से 26 नवंबर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन शाम 5:28 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन रात 1:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, हबीबगंज, भोपाल, विदिशा, झांसी, ऊरई , कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ , बाराबंकी, जरवलरोड , करनैलगंज , गोंडा, बलरामपुर, झारखंडी, तुलसीपुर, बढ़नी, नौगढ़ , आनन्दनगर से 00.10 बजे छूटकर गोरखपुर पहुंचेगी। जबकि वापसी में 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 14 से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन लखनऊ से दोपहर 2:20 बजे चलकर अगले शाम चार बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुॅचेगी। एलएचबी बोगियों वाली इस ट्रेन में सेकेंड सीटिंग क्लास की तीन, स्लीपर की 12, एसी थर्ड की चार और एसी सेकंड की एक बोगियां होंगी।

बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन

रेलवे बिहार के लिए और स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 04462 पूजा स्पेशल 12 नवंबर को आनंद विहार से रात 8:20 बजे चलकर मुरादाबाद, बरेली के रास्ते सुबह 5:15 बजे लखनऊ होते हुए गोरखपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होकर शाम छह बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04461 पूजा स्पेशल 13 नवंबर को दरभंगा से रात 9 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:40 लखनऊ पहुंचकर आनन्द विहार शाम 7:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 04156 पूजा स्पेशल 11 नवंबर को कानपुर सेन्ट्रल से सुबह पांच बजे चलकर 6:35 बजे लखनऊ होकर गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होकर शाम 6:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

बिहार की राजधानी पटना धनबाद और रांची से पटना के लिए 10 नवंबर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई। गाड़ियों में गंगा- दामोदर एक्सप्रेस धनबाद और रांची से - पटना एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। पटना बरकाकाना एक्सप्रेस और कुछ अन्य ट्रेनों के अलावा, नवंबर 30 तक और भी ट्रेनें चलाई जाएंगी।

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिमी बंगाल समेत कई राज्यों के लोगों को दीपावली और छठ के मद्देनजर बड़ी सौगाद देते हुए 90 विशेष ट्रेनें चलाई हैं। ये सभी ट्रेनें नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें पूर्व दिशा की ओर जाने वाली हैं।

ट्रेन टिकट बुकिंग पर नया आदेश

IRCTC ने टिकट बुकिंग के लिए एक नया नियम पेश किया है। अब ट्रेन के स्टेशन छोड़ने के पांच मिनट पहले भी रेलवे सीटें उपलब्ध होंगी, क्योंकि भारतीय रेलवे ने प्रस्थान समय से आधे घंटे पहले दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार करने की Covid-19 से पहले की प्रणाली को बहाल करने का फैसला किया है। बताया गया कि रेल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जोनल रेलवे के अनुरोध के अनुसार, इस बात पर निर्णय लिया गया है कि ट्रेन के प्रस्थान के निर्धारित या पुनर्निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर