न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे ने किया आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान, सब्सिडी के तहत कम पैकेज में मिलेंगी सारी सुविधाएं

बिहार के पर्यटकों की विशेष मांग पर IRCTC की कोरोना महामारी के दौरान बंद हुई आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन पुनः चलाने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 11:42:47

रेलवे ने किया आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान, सब्सिडी के तहत कम पैकेज में मिलेंगी सारी सुविधाएं

बिहार के पर्यटकों की विशेष मांग पर IRCTC की कोरोना महामारी के दौरान बंद हुई आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन पुनः चलाने का फैसला किया है। समस्तीपुर रेलमंडल के रक्सौल स्टेशन से 14 दिनों की यात्रा के लिए आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी से चलेगी। आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी को चल कर 13 फरवरी को लौट आएगी। यह पूरी यात्रा 13 रात और 14 दिनों की होगी और इसका कुल किराया सब्सिडी के तहत 13230 रुपये रखा गया है। बता दें कि ट्रेन चलाने की घोषणा होते ही 500 श्रद्धालुओं ने बुकिंग भी करा ली है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि यह ट्रेन 31 जनवरी 2021 को रक्सौल से सुबह 8 बजे चलेगी। सीतामढ़ी ,दरभंगा ,समस्तीपुर, मुज़फ्फरपुर, पटना, मोकामा, किउल, आसनसोल के यात्रियों को लेते हुए ये ट्रेन 2 फरवरी को तिरुपति पहुंचेगी।

कोविड-19 की गाइडलाइंस का होगा पूरा पालन

रेलवे ने सुखद यात्रा कराने को लेकर खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे के मुताबिक कोविड के मद्देनजर आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन में आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए आइसोलेशन कोच भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ट्रेन में डॉक्टर भी रहेंगे। कोविड-19 के गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए आस्था स्पेशल ट्रेन में मास्क और सैनेटाइजर का भी इंतजाम किया जाएगा। माना जा रहा है कि आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन एक तरह से सुरक्षा कवच के साथ श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थलों की यात्रा कराएगी।

दक्षिण भारत के इन तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन

रेलवे ने आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन से 14 दिनों के अंदर यात्रियों को दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने का पूरा खाका तैयार किया है। इसमें सबसे पहले श्रद्धालुओं को तिरुपति में बालाजी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसी तरह मदुरई में मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर, कन्याकुमारी में कन्याकुमारी टेंपल और विवेकानंद रॉक। वहीं त्रिवेंद्रम में पद्मनाभस्वामी मंदिर और अंत में पुरी के जगन्नाथ टेंपल के दर्शन कराए जाएंगे।

श्रद्धालुओं के लिए शाकाहारी भोजन की होगी व्यवस्था

आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन में श्रद्धालुओं के लिए स्लीपर क्लास की व्यवस्था होगी। वहीं, शाकाहारी भोजन, पानी की बोतल के साथ घूमने के लिए बस, रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था, प्रत्येक कोच में सिक्योरिटी गार्ड एवं टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेगा। कुल मिलाकर आईआरसीटीसी (रेलवे) ने कम खर्च पर बिहार के लोगों को दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने की पूरी व्यवस्था की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया