न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीर के यात्रियों को बड़ी राहत, कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेगा रेलवे

रेलवे ने जम्मू, कटरा और उधमपुर स्टेशनों से आरक्षित टिकटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों से मंगलवार तक कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेने का एलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Aug 2019 9:48:34

जम्मू कश्मीर के यात्रियों को बड़ी राहत, कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेगा रेलवे

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आपात स्थिति का हवाला देकर अमरनाथ यात्रियों और सैलानियों को अपनी यात्रा से अविलंब लौटने को कहा है। इसी के बाद से कश्मीर से पर्यटकों और तीर्थयात्रियों का लौटना लगातार जारी है। रेलवे ने इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए यह कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेने का फैसला किया है। रेलवे ने जम्मू, कटरा और उधमपुर स्टेशनों से आरक्षित टिकटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों से मंगलवार तक कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेने का एलान किया है। शनिवार को रेलवे मंत्रालय के सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि अन्य जगहों से इन स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से भी टिकट कैंसिल कराने पर शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सिर्फ लिपिकीय शुल्क देना होगा।

सूत्रों ने बताया कि इसे लागू करने के लिए सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉमेंशन सिस्टम (सीआरआईएस) को अपडेट करने की जरूरत है। इसके अपडेट होने के बाद ही यात्री रविवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

बता दें कि इससे पहले, एअर इंडिया ने भी 15 अगस्त तक श्रीनगर से जुड़ी अपनी सभी उड़ानों के लिए यात्रियों द्वारा उनके कार्यक्रम में बदलाव या उड़ान रद्द होने की स्थिति में कैंसिलेशन शुल्क माफ करने की घोषणा की थी। एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने जम्मू की उड़ानों के लिए कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग पर चार्ज हटा लिए हैं। उधर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, शांति बनाए रखे।

आसमान छूते विमान किराये पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय का सख्त रुख

हालांकि, एयर टिकट के अधिक चार्ज होने का भी मामला सामने आया जिसके बाद किराए को नियंत्रण में में रखने की अपील विमान मंत्रालय ने की। मंत्रालय ने विमानन सेवा प्रदाता कंपनियों से बढ़ते किराये पर लगाम लगाने को कहा है। दरहसल, अमरनाथ यात्रियों और टूरिस्ट्स के लिए जल्द से जल्द कश्मीर छोड़ने की सरकारी सलाह के बाद श्रीनगर से उड़ने वाली फ्लाइट्स का किराया आसमान छू रहा है। श्रीनगर से जम्मू, दिल्ली या दूसरे स्थानों के लिए शनिवार और रविवार की सभी फ्लाइट्स की टिकटें बुक हो चुकी हैं और कुछ सीटें बची हैं तो उनके लिए यात्रियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत