न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास : इमरान ने अलापा कश्मीर राग, नाराजगी जताते हुए भारत ने कही यह बात

पाकिस्तान में बुधवार को करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला रखी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Nov 2018 8:00:46

करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास : इमरान ने अलापा कश्मीर राग, नाराजगी जताते हुए भारत ने कही यह बात

पाकिस्तान में बुधवार को करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला रखी गई। भारत की ओर गलियारे के लिए सोमवार को उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आधारशिला रखी थी। इस दौरान भारत की ओर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, हरसिमरत कौर और नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद थे। माना जाता है कि करतारपुर में ही सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी ने अंतिम सांस ली थी। करतारपुर साहिब पाकिस्तान में रावी नदी के पार स्थित है और डेरा बाबा नानक से करीब चार किलोमीटर दूर है। सिख गुरु ने 1522 में इस गुरुद्वारे की स्थापना की थी। करतारपुर गलियारे से भारतीय सिख श्रद्धालु करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक वीजा रहित यात्रा कर सकेंगे। इस गलियारे के छह महीने के भीतर बनकर तैयार होने की उम्मीद है। सिख समुदाय की 70 सालों से चली आ रही मांग अंजाम पर पंहुची, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण पर भारत ने सवाल खड़े किए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि यह बहुत खेद की बात है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने करतारपुर कॉरिडोर विकसित करने की सिख समुदाय की अरसे से लंबित मांग को पूरा करने के पवित्र मौक़े पर जम्मू-कश्मीर की अवांछित चर्चा की जो भारत का अखंड और अटूट हिस्सा है।

पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय जवाबदेही पूरी करे और अपनी ज़मीन से सीमा पार आतंकवाद को हर तरह का समर्थन और पनाह देने से बचने की भरोसेमंद कार्रवाई करे। बता दें कि इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास करने के बाद कहा कि दोनों देशों के बीच सिर्फ कश्मीर ही एक मात्र मुद्दा है। इसके लिए सिर्फ दो सक्षम नेताओं के बैठने की जरूरत है, जो साथ बैठकर इसे सुलझा सकते हैं। कौन सा मसला है जो इन्सान हल नहीं कर सकता। क्या हम एक मसला अपना हल नहीं कर सकते। जरा सोचिए अगर हम ऐसा कर सके तो हमारे संबंध और मजबूत हो जाएंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिख समुदाय को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोह में करतारपुर में बेहतर सुविधाएं मिलने का आश्वासन दिया।

करतारपुर में आयोजित समारोह में इमरान ख़ान ने कहा कि इरादा हो तो हर मसला सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों ऐटमी मुल्क हैं इसलिए जंग नहीं हो सकती। इमरान ने कहा दुशमन रहे जब फ्रांस और जर्मनी साथ आ सकते हैं तो हम क्यों नहीं?

गुरुनानक देव ने 18 साल यहीं बिताए

- करतारपुर साहिब सबसे पवित्र स्थलों में एक
- करतारपुर साहिब को पहला गुरुद्वारा माना जाता है
- गुरुनानक ने जीवन के आख़िरी 18 साल यहीं बिताए
- 1539 में गुरुनानक देव ने यहीं आख़िरी सांस ली
- पाकिस्तान के नारोवाल ज़िले में है गुरुद्वारा
- भारत की सीमा से सिर्फ़ 3 किलोमीटर दूर
- रावी नदी के किनारे बसा है करतारपुर साहिब
- सिख श्रद्धालु अभी दूरबीन से करते हैं दर्शन
- 3 किमी का होगा कॉरिडोर, भारत सरकार देगी फ़ंड
- कॉरिडोर से बिना वीज़ा करतापुर साहिब की यात्रा

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल