न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी, बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश में आ रहे सबसे ज्यादा केस

महाराष्ट्र देश का सबसे संक्रमित राज्य बना हुआ है। यहां संक्रमितों की संख्या 5 लाख के करीब पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Aug 2020 2:28:15

यूपी, बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश में आ रहे सबसे ज्यादा केस

देश में कोरोना के मामले 20 लाख को पार कर गए हैं। पिछले 24 घंटे में दुनिया में किसी भी देश से सबसे अधिक केस भारत से ही आए हैं। शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल 62 हजार से अधिक केस आए। जबकि भारत के बाद अमेरिका और ब्राजील का नंबर रहा। पिछले एक हफ्ते में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत इस लिस्ट में सबसे ऊपर आया है, इससे पहले 3 अगस्त को जब भारत में 52 हजार के करीब मरीज मिले थे, तब वो भी सबसे अधिक थे। भारत में करीब 62 हजार मामले सामने आए हैं, जबकि अमेरिका में करीब 59 हजार और ब्राजील में 53 हजार केस आए हैं। दुनिया में इस वक्त ये तीन देश ही ऐसे हैं, जहां पर हर रोज आधे से अधिक केस सामने आ रहे हैं। भारत में पिछले करीब दो हफ्तों से हर रोज आने वाले केस का औसत 50 हजार से अधिक है।

महाराष्ट्र देश का सबसे संक्रमित राज्य बना हुआ है। यहां संक्रमितों की संख्या 5 लाख के करीब पहुंच गई है। लेकिन, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। इन 5 राज्यों में देश की 45% आबादी रहती है। इन बड़े राज्यों में केस डबल होने की रफ्तार जून के आखिर की तुलना में ज्यादा हो गई है।

सबसे ज्यादा नए मरीज अभी भी महाराष्ट्र में मिल रहे हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश में नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले पांच दिन में महाराष्ट्र में औसत 9 हजार 610 मरीज रोज मिले तो आंध्र प्रदेश में भी 9 हजार 316 मरीज रोज मिले। यानी, महाराष्ट्र से सिर्फ 294 मरीज कम। कर्नाटक और तमिलनाडु में हर रोज 5,000 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। यूपी में भी हर रोज करीब 4 हजार नए मरीज सामने आ रहे हैं।

देश में 10 राज्यों में आबादी 5 करोड़ से ज्यादा है। इनमें से 6 राज्यों में जून में जितने दिन में केस डबल हो रहे थे उससे कम दिन में इस वक्त डबल हो रहे हैं। इनमें यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यानी, इन 6 राज्यों में संक्रमण बढ़ रहा है। वहीं, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में केस डबल होने की स्पीड धीमी पड़ी है।

दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। यहां रिकवरी रेट 90% तक पहुंच गया है। रिकवरी रेट बढ़ने के साथ ही नए केस आने भी कम हो गए हैं। 30 जून तक यहां 22.5 दिन में केस दोगुने हो रहे थे। अभी केस दोगुने होने का समय करीब 106 दिन हो गया है। दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा हरियाणा में मरीज ठीक हो रहे हैं। यहां रिकवरी रेट 83% है। 79% रिकवरी रेट के साथ तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है।

अगर मौत का आंकड़ा देखें तो पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1 हजार 24 से अधिक मौत हुई हैं जबकि भारत में 900 से अधिक मौतें हुई हैं। ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 226 मौतें हुई हैं। अमेरिका में कुल कोरोना वायरस के केस की संख्या 50 लाख तक पहुंच गई है, जबकि ब्राजील में ये आंकड़ा 30 लाख के करीब है। भारत में भी शुक्रवार को कुल केस की संख्या 20 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत ने जब से हर रोज टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाया है, तभी से मामले अधिक आ रहे हैं।

अब देश में औसतन रोज 6 लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं, जिनमें से 50 हजार से अधिक पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। भारत का लक्ष्य है कि जल्द ही देश में हर रोज दस लाख टेस्ट किए जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत