न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुग्राम पहुंचा कोरोना वायरस, पेटीएम का एक कर्मचारी मिला संक्रमित

कोरोना वायरस (Coronavirus) के भारत में दस्तक के बाद गुरुग्राम में पेटीएम के एक कर्मचारी को जांच में संक्रमित पाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Mar 2020 11:07:11

गुरुग्राम पहुंचा कोरोना वायरस, पेटीएम का एक कर्मचारी मिला संक्रमित

कोरोना वायरस (Coronavirus) के भारत में दस्तक के बाद गुरुग्राम में पेटीएम के एक कर्मचारी को जांच में संक्रमित पाया गया है। कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि कर्मचारी हाल ही में इटली से छुट्टियां बिताकर लौटा था, जो कोरोनो वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। बयान के अनुसार, पेटीएम ने अपने सभी कर्मचारियों को अगले कुछ दिनों के लिए घर से काम करने की सलाह दी है, जबकि कंपनी की गुरुग्राम इकाई की सफाई की जा रही है।

26 पॉजिटिव मामले सामने आए

बता दे, भारत में धीरे-धीरे कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। बुधवार तक कोरोना के ताजा 26 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब गुजरात के सूरत में भी दो संदिग्ध केस सामने आए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन के वुहान से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस के भारत में अभी तक कुल 29 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें से 3 ठीक हो चुके हैं तो 26 का इलाज जारी है।

अभी तक केरल से 3 केस आए थे, जो कि ठीक हो चुके हैं। इसके बाद दिल्ली में एक केस आया, जिसकी वजह से उसके 6 जान-पहचान के लोग भी चपेट में आ गए। तेलंगाना में एक केस आया है। इटली से आए कुल 17 लोग भी कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए। जिनमें से एक भारतीय और 16 इटली के नागरिक हैं। वहीं एक ताजा मामला गुरुग्राम से सामने आया है। ऐसे में अब भारत में 26 लोग अभी भी इस वायरस की चपेट में हैं।

दिल्ली सरकार सतर्क

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार हर संभव कदम उठा रही है और उन लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है जो या तो संक्रमित हो सकते हैं या वे किसी अन्य संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, 'कोविड-19 एक नया संक्रमण है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।' जैन ने कहा, 'हम दिल्ली को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। उन्नीस सरकारी और छह निजी अस्पतालों समेत 25 अस्पतालों में पृथक वार्ड बनाए जा रहे हैं।'

कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉ। हर्षवर्धन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि अब भारत आने वाले सभी विदेशी नागरिकों की जांच की जाएगी। पहले सिर्फ 12 देशों के लोगों की जांच की जा रही थी।

दिल्ली मेट्रो ने जारी की गाइडलाइन्स

दिल्ली में ट्रांस्पोर्ट का बड़ा माध्यम दिल्ली मेट्रो का प्रशासन भी कोरोना से निपटने की तैयारियों में लगा है। दिल्ली मेट्रो ने जागरूकता फैलाने और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कुछ उपाय करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि मेट्रो में खासी भीड़भाड़ होती है ऐसे में कोरोना के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने इसे लेकर कुछ प्लानिंग की है।

- दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों को संवेदनशील बनाया गया है और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 'क्या करें' और 'क्या न करें' के बारे में दिशा-निर्देश प्रसारित किए गए हैं।

- कोरोना वायरस के संबंध में अंग्रेजी और हिंदी दोनों में 'क्या करें' और 'क्या न करें' भी राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, चांदनी चौक, नई दिल्ली आदि जैसे प्रमुख स्टेशनों पर डिजिटल स्क्रीन पर चलाया जाएगा।

- इस संबंध में बुनियादी सुरक्षा उपायों पर अपने यात्रियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए पूरे नेटवर्क में फैले कुछ अन्य प्रमुख स्टेशनों पर प्रदर्शन भी सूचनात्मक संदेशों के साथ किया जाएगा।

- मेट्रो परिसर के भीतर सफाई के अंतराल को बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

होली नहीं मनाएंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो कोरोना वायरस को लेकर चिंतित हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, दिल्ली में एक स्टेट लेवल टास्क फोर्स का गठन किया गया है जिसकी अध्यक्षता वो खुद करेंगे। टास्क फोर्स की मीटिंग में सभी आपातकालीन स्तिथि में डील करने को कहा गया है क्योंकि वायरस फैल गया तो कंट्रोल करना मुश्किल होगा।

केजरीवाल ने कहा, '88 कॉन्टेक्ट का हमने पता लगाया है उनकी जांच करेंगे। एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। सभी निगम होटल और गेस्ट हाउस में 4 देशों से आने वाले विदेशियों को स्कैन करेंगे। पिछले कुछ दिनों में 1024 से कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया, हम कॉन्टेक्ट कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'दंगे के बाद और कोरोनो वायरस की वजह से मैं भी होली नहीं मना रहा हूं, हमारे मंत्री और विधायक भी होली नहीं मनाएंगे।'

पीएम मोदी और अमित शाह भी नहीं मनाएंगे होली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने होली के मौके पर किसी प्रकार के कार्यक्रम में नहीं जाने का फैसला किया है। सभी नेताओं ने यह फैसला कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका