Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नकवी ने राहुल गांधी को बताया कुंदबुद्धि, केंद्रीय मंत्री ने कहा- कौन देशभक्त है और कौन नहीं, जनता सब जानती है

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी ने उन्हें अपने परनाना से यह पूछने की सलाह दी है कि किसने भारतीय क्षेत्र चीन को सौंपा। वहीं मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे जवानों का मनोबल तोड़ने वाला बयान बताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Feb 2021 1:45:22

नकवी ने राहुल गांधी को बताया कुंदबुद्धि, केंद्रीय मंत्री ने कहा-  कौन देशभक्त है और कौन नहीं, जनता सब जानती है

लद्दाख में भारत-चीन बॉर्डर के हालात को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। राहुल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक तक कह डाला। प्रधानमंत्री मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत की जमीन चीन को सौंप दी, हमारे पीएम कायर हैं, जिन्होंने चीन के सामने अपना सर झुका दिया। राहुल ने कहा, मोदी ने चीन के सामने अपना मत्था टेक दिया है। वे चीन के सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने लद्दाख में फिंगर 3 से 4 के बीच की जमीन चीन को सौंप दी, जबकि फिंगर 4 तक भारत की पवित्र जमीन थी। राहुल ने आगे कहा, चीन की सेना स्ट्रैटिजिक एरिया डेपसांग से अंदर आई है। अभी भी वहां चीनी सेना मौजूद है। उसके बारे में डिफेंस मिनिस्टर ने सदन में एक शब्द नहीं बोला। भारत की सरकार हमारी पवित्र जमीन चीन को दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी हमारी सेना का अपमान कर रहे हैं। वह हमारी सेना के बलिदान को धोखा दे रहे हैं। भारत में किसी को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी ने उन्हें अपने परनाना से यह पूछने की सलाह दी है कि किसने भारतीय क्षेत्र चीन को सौंपा। वहीं मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे जवानों का मनोबल तोड़ने वाला बयान बताया है।
राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय गृह ने कहा, 'उन्हें अपने परनाना (पंडित जवाहरलाल नेहरू) से पूछना चाहिए कि चीन को भारत का क्षेत्र किसने दिया है। उन्हें जवाब मिल जाएगा, कौन देशभक्त है और कौन नहीं। जनता यह सब जानती है।'

वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'कुंदबुद्धि पप्पू जी के कमाल का कोई रास्ता नहीं है। कहीं और से सुपारी लेकर देश को बदनाम करने के षड्यंत्र और सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने की साजिशों में लगे हैं तो उसका कोई इलाज नहीं है।' भाजपा नेता एमजे अकबर ने 1962 के द इंडियन एक्सप्रेस की कॉपी शेयर कर लिखा, 'राहुल गांधी किस पीएम की बात कर रहे हैं? इतिहास को कुछ लोगों को विनम्रता सिखानी चाहिए थी। देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले और लोगों को सशक्त रखने वाले आधुनिक भारत के सच्चे नेता के खिलाफ नाउम्मीदें वाली अफवाहें फैलाना नहीं।'

राहुल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर भी निशाना साधा। कहा कि वो सदन में कहते हैं कि दोनों देशों की सेना पीछे हट रही हैं। ये हमारी बड़ी कामयाबी है। लेकिन मैं इसे असफलता मानता हूं। घर हमारा है। वो (चीन) बिना इजाजत के हमारे घर में घुस आए और हमने उन्हें खदेड़ने की बजाय अपना लिविंग और बेडरूम पकड़ा दिया। ये हमारी कैसी सफलता है? हमने उनको अपना घर दे दिया। ये चीन की सफलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका