न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में अगले साल मार्च तक 6 करोड़ लोग हो सकते हैं कोरोना संक्रमित!

देश के कोविड-19 डाटा और इस वर्ष 23 मार्च से 18 जून के बीच सामने आए मामलों को देखते हुए यह अनुमान लगाया है। हालांकि, देश में मौजूदा कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए अनुमान अलग होने की संभावना भी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 2:12:05

देश में अगले साल मार्च तक 6 करोड़ लोग हो सकते हैं कोरोना संक्रमित!

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 70 हजार 169 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 32 हजार 695 नए मामले सामने आए हैं और 606 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9 लाख 68 हजार 876 हो गई है। जिनमें से 3 लाख 31 हजार 146 सक्रिय मामले हैं, 6 लाख 12 हजार 815 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 24 हजार 915 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) ने एक अनुमान लगाया है। इसके अनुसार, देश में सबसे बेहतर स्थिति में मार्च 2021 तक कुल संक्रमितों की संख्या 37.4 लाख तक पहुंच जाएगी। वहीं, सबसे बुरी स्थिति में इस दौरान 6।.8 करोड़ लोग संक्रमित हो जाएंगे। देश के कोविड-19 डाटा और इस वर्ष 23 मार्च से 18 जून के बीच सामने आए मामलों को देखते हुए यह अनुमान लगाया है। हालांकि, देश में मौजूदा कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए अनुमान अलग होने की संभावना भी है।

इस मॉडल के सबसे बुरे परिदृश्य प्रक्षेपण में मार्च 2021 के अंत तक भारत में कोविड-19 के चरम पर नहीं पहुंचने की संभावना है। वहीं, सबसे बेहतर परिदृश्य में भारत में कोविड-19 सितंबर के दूसरे सप्ताह या अक्तूबर तक चरम पर पहुंच सकता है। नए संक्रमणों की दर में कटौती के लिए मॉडल ने हर हफ्ते एक या दो दिन के लॉकडाउन पर जोर दिया है। इस अध्ययन में कहा गया है कि हर सप्ताह एक या दो दिन का लॉकडाउन और लोगों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करने से संक्रमण में काफी हद तक कमी आ सकती है।

इसने भारत की कोविड-19 रिकवरी दर में निरंतर सुधार को भी ध्यान में रखा और उचित चिकित्सा देखभाल और समय पर क्वारंटीन सुविधा में जाने पर भी जोर दिया है। इसमें कहा गया है कि वैक्सीन नहीं होने के कारण कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, क्वारंटीन और सामाजिक दूरी संक्रमण को रोकने के लिए बेहतर विकल्प है।

बता दे, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7 हजार 975 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2 लाख 75 हजार 640 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 233 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 हजार 928 हो गई है। पिछले 24 घंटे में हुई 233 मौतों में से 62 मुंबई में हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका