न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CAA के समर्थन में आज से BJP का डोर-टू डोर कैंपेन, 42 जगहों पर पार्टी के 42 बड़े नेता होंगे शामिल

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज यानी 5 जनवरी से जनजागरण अभियान की शुरुआत कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jan 2020 9:40:33

CAA के समर्थन में आज से BJP का डोर-टू डोर कैंपेन,  42 जगहों पर पार्टी के 42 बड़े नेता होंगे शामिल

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज यानी 5 जनवरी से जनजागरण अभियान की शुरुआत कर रही है। इस अभियान के तहत आज एक ही दिन में 42 जगहों पर पार्टी के 42 बड़े नेता घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक करेंगी। इस अभियान की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली से करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी दिल्ली में रहेंगे। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर, केंद्रीय मंत्री वी। सदानंद गौड़ा बेंगलुरु, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजस्थान के जयपुर में संपर्क अभियान को लांच करेंगी।

इसी तरह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद हरियाणा, थावर चंद गहलोत छत्तीसगढ़ के रायपुर, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के हल्द्वानी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के जमशेदपुर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुग्राम, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में घर-घर संपर्क अभियान शुरू करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव लक्षद्वीप, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह यूपी के बुलंदशहर, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस कानून के समर्थन में माहौल बनाने के लिए बीजेपी ने तैयारी कर ली है। बीजेपी ने समर्थन जुटाने का यह अभियान उज्जैन से शुरू किया है। इसके अगले पड़ाव में आगामी दिनों में डॉ नरोत्तम मिश्रा-दतिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर-मुरैना और ग्वालियर, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला-सीधी, कृष्ण पाल- भिंड, सांसद गणेश सिंह-अनूपपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा-सीहोर और अरुण चतुर्वेदी-नीमच, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा-शिवपुरी में जनसभा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेंगे।

इसी तरह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व उषा ठाकुर-धार, सांसद रामशंकर कठेरिया और मनोहर उंटवाल-रतलाम, वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा-अलीराजपुर, विनोद सोनकर-अशोकनगर, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह- टीकमगढ़, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग-राजगढ़ और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत-मंदसौर और केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते-डिंडोरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत