न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मथुरा : प्रेमी की बड़ी गलती बनी रात में प्रेमिका के घर जाना, गांव वालों ने की पीट-पीटकर हत्या

सोमवार की रात दूसरे गांव से प्रेमी अपनी नाबालिक प्रेमिका के घर पहुंच गया और जब गांव वालों को इसका पता चला तो उन्होनें प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 6:02:40

मथुरा : प्रेमी की बड़ी गलती बनी रात में प्रेमिका के घर जाना, गांव वालों ने की पीट-पीटकर हत्या

ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लिया हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जब सोमवार की रात दूसरे गांव से प्रेमी अपनी नाबालिक प्रेमिका के घर पहुंच गया और जब गांव वालों को इसका पता चला तो उन्होनें प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। साथ ही प्रेमी के दोस्त को भी घायल कर दिया। गांव में तनाव का माहौल हैं जिसको देखते हुए गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। इस मामले में मृतक के पिता ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वृंदावन कोतवाली के गांव परखम निवासी साहब सिंह (22 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह अपने साथी लक्ष्मण सिंह (18 वर्ष) पुत्र मोहर सिंह के साथ सोमवार की रात तकरीबन 10 बजे पड़ोसी गांव भरतिया में 15 वर्षीय प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। साहब सिंह प्रेमिका के घर में कूद गया और उसका साथी घर के बाहर खड़ा रहा।

news,latest news,crime news,murder news,mathura news,murder in love affair

इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले गए, जहां साहब सिंह की मौत हो गई। उसके घायल साथी का उपचार चल रहा है।

इस मामले में मृतक के पिता भगवान सिंह ने प्रेमिका पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी पर सोमवार की रात तकरीबन एक बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए।

एसएसपी ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है कि साहब सिंह गांव भरतिया में एक लड़की से मिलने गया था। जहां लड़की के परिजनों द्वारा उसका विरोध किया गया और उसके साथ मारपीट की गई। इसके चलते उसकी मौत हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल