न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर : पीट-पीटकर हत्या करने का मामला, शव मिला गड्ढे में

हिंसक नजारा देखने को मिला गोरखपुर के सरदारनगर इलाके के आमकोल गांव में जहां एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया हैं और शुक्रवार की सुबह शख्स का शव गड्ढे में पाया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 Aug 2020 12:23:10

गोरखपुर : पीट-पीटकर हत्या करने का मामला, शव मिला गड्ढे में

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों ने जहां लोगों में भय बढ़ा हैं वहीँ प्रशासन और सरकार की नाकामी भी सामने आई हैं। आए दिन अप्रिय घटनाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसा ही हिंसक नजारा देखने को मिला गोरखपुर के सरदारनगर इलाके के आमकोल गांव में जहां एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया हैं और शुक्रवार की सुबह शख्स का शव गड्ढे में पाया गया है। शख्स की पहचान सरदारनगर की ब्लॉक प्रमुख शशिकला यादव के भाई दिनेश यादव (40) के तौर पर की गई। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दलित बस्ती के युवकों से उनका विवाद हुआ था और उन्हीं लोगों ने हत्या की है।

सूचना पर एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय भी डाग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद एसएसपी ने पुलिस को आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। उधर, पुलिस दलित बस्ती में पहुंची तो आरोपितों के घर पर ताला लटका मिला।

पुलिस ने पिता डॉक्टर यादव की तहरीर पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार, राजेंद्र, लालजी, व्यासमुनि, सिप्पू, रामनरेश, मुंजेश, होरिल के खिलाफ मारपीट, हत्या, शव छिपाने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, आमकोल गांव निवासी डॉक्टर यादव के पुत्र दिनेेश यादव बृहस्पतिवार की देर शाम सात बजे के करीब ब्रह्मभोज में जाने के लिए निकले थे। आरोप है कि गांव के बाहर कुछ लोग खुले में शौच कर रहे थे। मना करने पर दिनेश का दलित बस्ती के युवकों से विवाद हो गया। मनबढ़ों ने दिनेश को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह कुछ दूरी पर स्थित रमेश यादव के घर की तरफ भागे।

रमेश यादव ने मनबढ़ों को डांट कर भगा दिया था। कुछ देर रुकने के बाद दिनेश जब बाहर निकले तो घात लगाए युवकों ने उन्हें घेर लिया और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि मनबढ़ों ने पीट-पीटकर वहीं पर दिनेश की हत्या कर दी और शव को गड्ढे में फेंक दिया। इधर, घरवाले दिनेश की तलाश में थे। शुक्रवार की सुबह दिनेश का शव गड्ढे से बरामद हुआ।

दिनेश यादव दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई राजेश यादव की बीस साल पहले मौत हो गई थी। दिनेश के तीन बच्चे हैं। 13 साल का अनुराग, दस साल का अंकित और 9 साल की बेटी शालू है। दिनेश की बहन शशिकला सरदारनगर की ब्लॉक प्रमुख हैं। हत्या की सूचना पर दिनेश के रिश्तेदार और बसपा नेता हरेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख के पति मनोज यादव, ब्रह्मपुर के ब्लॉक प्रमुख केशवनाथ यादव भी मौके पर पहुंचे थे।

दिनेश पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई थी

दिनेश यादव पर कई मुकदमे दर्ज थे। साल 2010 से लेकर 2017 तक मारपीट के छह केस दर्ज हुए थे। उसके खिलाफ पुलिस ने वर्ष 2017 और 2020 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की थी। पिछले साल उसे जिला बदर भी किया गया था।

गांव में फोर्स तैनात किया गया

गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया गया है। पीएसी के साथ ही कई थाने की फोर्स लगाई गई है। घटना के बाद गांव में लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि दिनेश का शव मिलने के बाद गांव के कुछ लोग आरोपितों के घर पहुंच गए थे।

तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई है। -डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल