न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शव से कोरोना संक्रमण फैलने का कोई खतरा नहीं : ICMR

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने खुलासा किया है कि कोरोना से मरने वाले लोगों से संक्रमण के फैलने का खतरा नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jul 2020 5:00:38

शव से कोरोना संक्रमण फैलने का कोई खतरा नहीं : ICMR

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने खुलासा किया है कि कोरोना से मरने वाले लोगों से संक्रमण के फैलने का खतरा नहीं है। दरअसल, कोरोना संक्रमण से मरने वालों के शवों के साथ अमानवीय व्यवहार की खबरे लगातार हमारे सामने आ रही है। कई परिवार संक्रमण के भय के चलते अपने परिजनों का तिम संस्कार तक करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के खौफ के चलते तमाम देशों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शवों को गड्ढों में फेंकने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं देश में भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब परिवारीजन ही शव छोड़कर भाग गए हों। शायद ही किसी ने सोचा हो कि अंतिम संस्कार में उसके अपने ही परिजन शामिल होने से कतराएंगे। यह स्थिति बेहद अमानवीय व दुखद है।

आइसीएमआर के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिन के निदेशक और देश के जाने-माने वायरोलॉजिस्ट डॉ देब प्रसाद चट्टोपाध्याय की मानें तो शव से संक्रमण फैलने की कोई संभावना नहीं है।

वह कहते हैं कि मौत के 4 से 6 घंटे में शरीर की कोशिकाएं मृत हो जाती हैं। कोरोना का संक्रमण छींकने व खांसने पर वायरस के ट्रांसमिट होने से होता है। यही वजह है कि शव से संक्रमण फैलने की कोई गुंजाइश नहीं है। वह कहते हैं कि यदि एहतियात के साथ शव को रखा और हैंडल किया जाए तो अंतिम संस्कार धर्मानुसार विधि-विधान से किया जा सकता है।

शव को अस्पताल से भी संक्रमण रहित कर बैग में इस शर्त के साथ दिया जाए की परिवारी जन उसको बगैर खोलें अंतिम संस्कार करेंगे तो संक्रमण की कोई गुंजाइश नहीं रह जाएगी। सम्मान के साथ अंतिम संस्कार मरने वाले का अधिकार भी है।

बता दे, शवों के दाह-संस्कार के संबंध में जहां विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोई गाइडलाइन नहीं बनाई है। वहीं, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन भी स्पष्ट नहीं है। जिसके चलते महामारी में भारत ही नहीं पूरी दुनिया में शवों का अनादर हो रहा है। ICMR के मुताबिक, अब भी देर नहीं हुई है। जरूरत इस बात की है कि दाहसंस्कार के लिए तुरंत दिशा-निर्देश जारी किये जाएं, क्योंकि लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। सुप्रीम कोर्ट भी शवों के अनादार को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुका है।

आपको बता दे, पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 15 लाख 55 हजार 414 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 65 लाख 34 हजार 456 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 36 हजार 720 की जान जा चुकी है। भारत की बात करे तो यहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। अब तक 6,97,836 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है वहीं, 19,700 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अमेरिका (29,82,928) और ब्राजील (16,04,585) के बाद संक्रमण के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बैंकॉक के पब में भीषण अग्निकांड, 27 लोगों की दर्दनाक मौत, 63 घायल; सामने आए हादसे के भयावह VIDEO
बैंकॉक के पब में भीषण अग्निकांड, 27 लोगों की दर्दनाक मौत, 63 घायल; सामने आए हादसे के भयावह VIDEO
क्या चंपत राय तक पहुंचेगी एसआईटी की जांच? संतोष दुबे से घंटों पूछताछ, आज सौंपेंगे साक्ष्य
क्या चंपत राय तक पहुंचेगी एसआईटी की जांच? संतोष दुबे से घंटों पूछताछ, आज सौंपेंगे साक्ष्य
अमेरिका का ईरान पर बड़ा सैन्य हमला, 5 प्रांतों में मिसाइल और IRGC ठिकाने बने निशाना; ट्रंप की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा
अमेरिका का ईरान पर बड़ा सैन्य हमला, 5 प्रांतों में मिसाइल और IRGC ठिकाने बने निशाना; ट्रंप की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल