न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज इन 5 जांच प्रक्रियाओं से गुजरेंगे विंग कमांडर अभिनंदन

इन जांच प्रक्रियाओं से गुजरेंगे विंग कमांडर अभिनंदन

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 10:48:38

आज इन 5 जांच प्रक्रियाओं से गुजरेंगे विंग कमांडर अभिनंदन

शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर पायलट अभिनंदन वर्धमान (Wing Commander Abhinandan) को पाकिस्‍तान ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को देर से सौंपा था। दोपहर करीब 4 बजे पाकिस्‍तानी अधिकारी उन्‍हें लेकर वाघा बॉर्डर पहुंच गए थे। इसके बावजूद उन्‍हें रात 9 बजे के बाद भारत को सौंपा गया। अटारी वाघा बॉर्डर क्रॉस करते ही उन्हें वायुसेना के हेलीकॉप्टर से दिल्ली लाया गया। वायुसेना के नियम के तहत शनिवार को विंग कमांडर को 'डीब्रिफिंग' और 'बग स्कैनिंग' से गुजरना होगा। इस दौरान सेना और खुफियां एजेंसियों के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। इसके बाद मेडिकल चेकअप होगा। भारतीय वायुसेना के नियमों के तहत उन्हें कुछ कड़ी परीक्षाओं से गुजरना होगा। रिसर्च एंड एनॉलिसिस विंग (RAW) के लिए काम करने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से बात हुई जिसमे बताया गया कि "अभिनंदन को वापस लौटने के बाद कई तरह की परीक्षाओं से गुजरना होगा। ये बेशक अच्छा नहीं है लेकिन इंडियन एयरफोर्स नियम-कानून सख्त हैं। उन्हें युद्ध के दौरान दूसरे देश में पकड़े जाने के बाद वापस लौटने वाले टेस्ट से गुजरना ही होगा। इसका कोई विकल्प नहीं होगा।"

इन जांच प्रक्रियाओं से गुजरेंगे विंग कमांडर अभिनंदन:-

- शनिवार को उनसे डीब्रिफिंग होगी। इस दौरान वायुसेना के अधिकारी उनसे पाकिस्तान में बिताए वक्त को लेकर पूछताछ करेंगे। वायुसेना इंटेलिजेंस की डीब्रीफिंग बहुत दर्द देने वाली होती है। खास बात ये है कि वायुसेना नियमों के अनुसार ये अनिवार्य है। इसमें जाना जाता है कि दुश्मन ने कारावास के दौरान उनसे कौन सी जानकारियां प्राप्त कीं। इस बात का विश्वास दिलाना होता ‌कि दुश्मन देश की सेना ने उन्हें अपनी सेना में शामिल तो नहीं किया।

- इसके बाद विंग कमांडर को कई तरह के मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें फुल बॉडी चेकअप शामिल है।

- फिर अभिनंदन की स्कैनिंग होगी। इसमें ये जानने की कोशिश होगी कि कहीं पाकिस्तानी आर्मी ने उनपर कोई बग तो नहीं फिट कर रखा है।

- विंग कमांडर का साइकोलॉजिकल टेस्ट भी किया जाएगा। क्योंकि वो दुश्मन की धरती पर अकेले पकड़े गए थे। उन्हें वहां बंदी के तौर पर रखा भी गया। इस बात की आशंका है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गुप्त जानकारियों के लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया गया हो। इससे उन्हें आघात लगा हो। ये पता करना जरूरी होगा कि उनकी मानसिक स्थिति फिलहाल कैसी है?

- इसके अलावा विंग कमांडर से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) भी अलग से पूछताछ कर सकती है। हालांकि, इसकी संभावनाएं कम ही हैं।

iaf wing commander abhinandan,wing commander abhinandan,indian airforce,india,pakistan,imran khan,narendra modi

अभिनंदन को भारत आने में हुई देरी

दोपहर करीब 4 बजे पाकिस्‍तानी अधिकारी विंग कमांडर पायलट अभिनंदन वर्धमान को लेकर वाघा बॉर्डर पहुंच गए थे। इसके बावजूद उन्‍हें रात 9 बजे के बाद भारत को सौंपा गया। ऐसे में अब इस देरी की वजह सामने आ गई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने अभिनंदन से कैमरे पर बयान दर्ज करने को कहा था। इसके बाद ही उन्हें सीमा पार करके स्वदेश जाने दिया गया। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय वायुसेना का कहना है कि अभिनंदन ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया लेकिन उनकी रिहाई से पहले रिकार्ड वीडियो संदेश में इसका कोई उल्लेख नहीं है। पाकिस्तान सरकार ने स्थानीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे पायलट का वीडियो संदेश स्थानीय मीडिया को जारी किया। इस वीडियो में अभिनंदन ने बताया कि उसे कैसे पकड़ा गया। एक सूत्र ने कहा, ‘‘उनका वीडियो संदेश रिकार्ड करने से उसे भारत को सौंपने में देरी हुई।’’

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत