हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस: 4 में से 2 आरोपी पहले भी कर चुके थे 9 महिलाओं का रेप, फिर जलाकर मार डाला- पुलिस

By: Pinki Wed, 18 Dec 2019 1:34:13


हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस: 4 में से 2 आरोपी पहले भी कर चुके थे 9 महिलाओं का रेप, फिर जलाकर मार डाला- पुलिस

हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से से गैंगरेप और फिर हत्या के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। एक ताजा खुलासे में यह बात सामने आई है कि चारों आरोपियों में से 2 आरोपी पहले भी 9 महिलाओं का रेप कर चुके है और बात में उन्हें भी जलाकर मार दिया गया। हैदराबाद रेप और मर्डर की जांच कर रहे अधिकारियों ने दावा किया है कि दो आरोपियों ने माना था कि उन्होंने महिला वेटनरी डॉक्टर की हत्या से पहले भी 9 और महिलाओं के साथ रेप किया था और उन्हें जलाकर मार दिया था। इस खुलासे के बाद अब साइबराबाद पुलिस कर्नाटक में उन महिलाओं की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कस्टडी में लेने के बाद हमारी टीम तेलंगाना और कर्नाटक हाइवे पर महिलाओं के साथ रेप और जलाकर मारने की घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रहे थे।

जांच के दौरान दो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले भी 9 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया था और उनकी आग लगाकर हत्या कर दी थी। अधिकारी ने बताया कि हमारी टीम हर एक केस की जांच कर रही है इसलिए अलग-अलग जगहों पर हमने जांचकर्ताओं की कई टीमें भेजी हैं। जांचकर्ता आरोपियों के दावे की जांच के लिए उनके मोबाइल फोन की टावर लोकेशन और अपराधस्‍थल के साथ मिलान कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया, 'आरिफ और चेन्‍नाकेशववुलू ने बताया कि उन्‍होंने हाइवे पर वेश्‍याओं, हिजड़ों समेत कई महिलाओं का यौन शोषण किया था। लेकिन 9 मामलों में उन्‍होंने महिलाओं को उसी तरह जलाकर मारा था जैसे पशु चिकित्‍सक की हत्‍या की थी।'

इन दो आरोपियों में से एक आरोपी जिसका नाम आरिफ था। उसने 6 महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उनकी हत्या की थी। जबकि चेन्नाकेशववुलू तीन महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या की थी। जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों ने इन सभी घटनाओं को तेलंगाना के संगा रेड्डी, रंगा रेड्डी ओर महबूबनगर हाइवे और कर्नाटक के सीमावर्ती शहरों में अंजाम दिया था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com