न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : पति ने किए पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, हुई मौत, भागने के दौरान चोटिल हुआ पति, अस्पताल में पकड़ा गया

दहेज प्रताड़ना को लेकर रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने तैश में आकर पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 3:08:32

नागौर : पति ने किए पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, हुई मौत, भागने के दौरान चोटिल हुआ पति, अस्पताल में पकड़ा गया

पारिवारिक विवाद में घरेलू हिंसा की शुरुआत पर ही आवाज बुलंद करने की जरूरत हैं अन्यथा इसके परिणाम बहुत बुरे हो सकते हैं। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला नागौर के थांवला थाना इलाके में जहां दहेज प्रताड़ना को लेकर रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने तैश में आकर पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद जब आरोपी पति ने फरार होने का प्रयास किया तो हड़बड़ाहट में उसका भी एक्सीडेंट हो गया और वह थांवला हाइवे के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला।

आरोपी पति का पैर टूट चुका था, जिसको पहले 108 एम्बुलेंस से थांवला हॉस्पिटल लाया गया। इसके बाद गंभीर स्थिति पर उसे अजमेर रैफर कर दिया गया। वहीं पत्नी के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। अब सोमवार को मेडिकल बोर्ड का गठन होने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस के अनुसार वारदात दोपहर की है। पुलिस को सूचना 4:30 बजे नियंत्रण कक्ष से मिली। इसके बाद पुलिस पहुंची।

खेत में काम रही पत्नी के सिर और छाती पर किया चाकू से वार, मौके पर मौत

एसपी श्वेता धनखड़ ने बताया कि मौलाना की ढाणी ढाणीपुरा निवासी सद्दाम पुत्र फौजू खां बैंगलुरू में काम करता है। वह रविवार को ही अपने गांव पहुंचा। इसके बाद सद्दाम का पत्नी काली बानो के साथ घरेलू विवाद हुआ। इस बात को लेकर तैश में आया सद्दाम कपास के खेत में पहुंचा, जहां काली बानो कृषि कार्य में व्यस्त थी। तभी आरोपी सद्दाम ने ताबड़तोड़ काली पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। इसमें चाकू के हमले उसके सिर तथा छाती पर हुए। इसमें काली खून से लथपथ हो गई और वहीं ढेर हो गया।

वारदात की सूचना पर मस्जिद की ढाणी निवासी काली के पीहर पक्ष के लोग पहुंचे। जो काली को खून से लथपथ अवस्था में हॉस्पिटल लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने काली को मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद जैसे ही सद्दाम अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार होने लगा तो उसको थांवला हाइवे के पास एक्सीडेंट हो गया। जो स्थानीय लोगों को वह सड़क किनारे पड़ा मिला, लेकिन इस हादसे में उसका पैर टूट चुका था। हादसे के बाद सद्दाम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसको अजमेर रैफर कर दिया गया।

पिता ने रिपोर्ट में बताया-दहेज के लिए बेटी को मारा

वारदात को लेकर मृतका काली बानो के पिता मस्जिद की ढाणी निवासी सुभान खां ने पुलिस को साैंपी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी का विवाह चार-पांच साल पहले ही सद्दाम के साथ हुआ। दोनों के गांव पास-पास में ही हैं। शादी के बाद से सद्दाम दहेज की मांग को लेकर काली बानो को प्रताड़ित करता रहा था। आरोपी बतौर दहेज दो लाख की नकदी तथा चार पहिया का वाहन मांग रहा था। इस बात को लेकर रविवार को भी दोनों के मध्य बहस हुई। सद्दाम, काली बानो से कह रहा था कि वह अपने बाप से दहेज की रकम लेकर आए।

इस बात को लेकर आरोपी तैश में आ गया और उसने काली बानो काे मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पिता ने बताया कि उक्त वारदात से पहले उनकी बेटी ने फोन पर बताया था कि वह उसको मारने वाला है। इससे पहले आरोपी के डर से काली अपने ही घर में एक कमरे में बंद हो गई थी। इसके बाद उसने आरोपी की इस हरकत के बारे में परिजनों को भी फोन कर बता दिया था। इसके बाद जब वे पहुंचे तो उनको काली खेत में खून से लथपथ हाल में पड़ी मिली थी। मृतका के एक बेटी भी है।

इस पूरे मामले की संबंधित थाना पुलिस को तो समय पर जानकारी ही नहीं लग पाई। उल्लेखनीय है कि थाना पुलिस को नियंत्रण कक्ष से एक महिला की हत्या हो जाने की जानकारी मिली तो पुलिस पहले हॉस्पिटल गई। इसके बाद मौका मुआयाना एवं आरोपी को डिटेन करने की कार्रवाई हुई। आरोपी स्वत: ही घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचा तो पुलिस के हाथ लगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत