न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : पत्नी की मूसली से हत्या कर खुद झूला फांसी के फंदे, सभी गांव वाले हैरान

ऐसा ही कुछ देखने को मिला भरतपुर में जहां एक पति ने पहले तो पत्नी की मूसली से मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी के फंदे पर झूल गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 4:36:43

भरतपुर : पत्नी की मूसली से हत्या कर खुद झूला फांसी के फंदे, सभी गांव वाले हैरान

परिवार में आई परेशानियों के चलते लोग कई बार कुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं जो दूसरों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला भरतपुर में जहां एक पति ने पहले तो पत्नी की मूसली से मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए।

भरतपुर जिले में भुसावर थाने के अलीपुर गाव में बुधवार को पत्नी की मूसली से हत्या कर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हत्या और आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। घरवालों का कहना है कि घर में किसी प्रकार का झगड़ा नहीं था।

मौके पर पहुंचे थानाधिकारी जयराज कृष्णा के अनुसार 35 साल के बलवीर सिंह राजपूत ने पहले तो अपनी 32 साल की पत्नी अनीता के सिर में मूसली से प्रहार करके हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। अनीता राजपूत पिछले डेढ़ महीने से अपने पीहर में थी। वह कुछ दिनों पहले ही पति के पास लौटी थी। उनके दो बेटियां हैं। एक 11 साल की और छोटी बेटी नौ साल की है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैँ। घटना को लेकर गांव में हर कोई चर्चा करता रहा।

सुबह कमरे का गेट नहीं खुला तो पता चला

पुलिस के अनुसार यह संयुक्त परिवार है। सुबह चार बजे इनके कमरे का गेट खुला था। इसके बाद वहां से कोई आहट नहीं आई। सुबह सात बजे भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने आवाज दी। काफी इंतजार और आवाजें देने पर भी गेट नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ दिया गया। भीतर का नजारा देखकर घरवाले सन्न रह गए।

ससुराल वाले बोले कोई मनमुटाव-विवाद नहीं था

सूचना पर पहुंचे अनिता के पिता तथा परिजन बोले घर में सब ठीक-ठाक था। पति पत्नी के बीच भी कोई अनबन या मनमुटाव नहीं था। फिर कैसे यह हो गया पता ही नहीं चला। वहीं, बलवीर के परिजन भी बोले की घर में सब ठीक था। रात तक ऐसी कोई बात नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?