न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोनाकाल में पटाखों पर बैन की उठी मांग, SMS के डॉक्टर्स ने लिखा पत्र, मानवाधिकार आयोग ने दी सहमति

राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश में दिवाली पर पटाखों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने पर सहमति दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 5:09:53

कोरोनाकाल में पटाखों पर बैन की उठी मांग, SMS के डॉक्टर्स ने लिखा पत्र, मानवाधिकार आयोग ने दी सहमति

इस कोरोनाकाल में सभी को अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जा रही हैं ताकि कोरोना से लड़ने में मदद मिल सकें, खासतौर से अस्थमा मरीजों को। आने वाले दिनों में दिवाली का त्यौहार है जिसपर पटाखे जलाए जाते हैं जो कि अस्थमा रोगियों के लिए इस कोरोनाकाल में खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसके लिए राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश में दिवाली पर पटाखों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने पर सहमति दी है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टर्स की ओर से कॉलेज प्राचार्य को लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए आयोग ने सीएस, गृह विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के एसीएस और सभी कलेक्टर-एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इस मामले में 12 अक्टूबर को रिपोर्ट भी तलब की है। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर में डॉक्टरों के प्रकाशित पत्र पर प्रसंज्ञान लेते हुए रविवार को कार्रवाई की निर्देश जारी किए। आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष जस्टिस महेशचंद्र शर्मा का कहना है कि इस समय पूरा संसार कोरोना संक्रमण से पीड़ित है और दिवाली पर पटाखें जलाए तो मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन रोग विभागाध्यक्ष डा. एस.बनर्जी, सीनियर प्रोफेसर डा. रमन शर्मा, डा. अभिषेक अग्रवाल एवं डा. सुनील महावर ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिखकर यह भावना व्यक्त करते हुए मांग की है कि कोरोना बीमारी के चलते दिवाली पर पटाखों पर पूरी रोक लगाई जाए।

हर साल पटाखों के 1500 अस्थाई लाइसेंस जारी होते हैं, लेकिन अभी स्थिति स्पष्ट नहीं

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 15 करोड़ रुपए से अधिक के पटाखों की बिक्री होती है। जयपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में इस वर्ष 1 नवंबर से 16 नवंबर की अवधि के लिए अस्थाई लाइसेंस दिए जाएंगे। हर वर्ष जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में करीब 1550 और ग्रामीण क्षेत्रों के 20 कस्बों में करीब 40 अस्थायी लाइसेंस जारी होते हैं।

इस बार आवेदन तो आ गए, लेकिन लाइसेंस कब जारी होंगे यह तय नहीं। शहर में 108 स्थाई लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेता है। साथ ही भारी विस्फोटकों के लिए 52 लाइसेंस एक्सप्लोजिव्स डिपार्टमेंट नागपुर ने जारी किए हुए हैं। पुलिस कमिश्नरेट एवं जिला प्रशासन पटाखों पर रोक संबंधी सुझाव पर सरकार के आदेशों की प्रतीक्षा में है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत