प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ह्यूस्टन (Houston) के एनआरजी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। यहां वो 50 हजार लोगों की विशाल सभा को संबोधित करने वाले हैं। 'हाउडी मोदी (Howdy Modi)' कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) मंच साझा कर रहे हैं। दोनों दिग्गज करीब 100 मिनट साथ रहेंगे। इससे पहले कार्यक्रम का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम भारत और अमेरिका दोनों ही देशों के लिए अहम माना जा रहा है।
PM Narendra Modi: We in India connected well with President Trump and with the words of candidate Trump, Ab ki baar Trump sarkar, rang loud and clear https://t.co/NNNLJAy7Dr pic.twitter.com/5pSvbwcJGm
— ANI (@ANI) September 22, 2019














