न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 दिन के दौरे पर अमेरिका रवाना हुए PM मोदी, सबसे पहले ह्यूस्टन में 'Howdy Modi' कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सप्ताह के अमेरिका दौरे पर आज शुक्रवार शाम रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Sep 2019 12:16:33

7 दिन के दौरे पर अमेरिका रवाना हुए PM मोदी, सबसे पहले ह्यूस्टन में 'Howdy Modi' कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सप्ताह के अमेरिका दौरे पर आज शुक्रवार शाम रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। रविवार सुबह 10 बजे (अमेरिका के समयानुसार) प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसे हाउडी मोदी नाम दिया गया है। ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में टेक्सास इंडिया फोरम की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां वे भारतीय समुदाय के 50 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं और अब उस स्टेडियम की तस्वीर भी सामने आई है, जहां पर ये कार्यक्रम होना है। नरेंद्र मोदी के दौरे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात और UNGA में प्रधानमंत्री का संबोधन सबसे अहम पड़ाव होंगे।

पीएम मोदी का US दौरा

21 सितंबरः प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समयानुसार सुबह 11:05 बजे (स्थानीय समय-12:35 PM) जॉर्ज बुश इंटरनेशनल एयरपोर्ट ह्यूस्टन पहुंचेंगे।

22 सितंबरः पीएम भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे (स्थानीय समय-6:00 PM) होटल पोस्ट ओक में तेल कंपनियों के CEO से मिलेंगे।

-भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे (स्थानीय समय-7:35 PM) पीआईओ और एनआरआई के साथ मुलाकात करेंगे।

23 सितंबरः मोदी क्लाइमेट समिट को संबोधित करेंगे।

-आतंकवाद मामले पर नेता दुनियाभर के कई नेताओं से मिलेंगे।

-अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधियों से मुलाकात।

24 सितंबरः यूएनएसजी की ओर से लंच में हिस्सा लेंगे।

-महात्मा गांधी की 150वी वर्षगांठ पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में 3 चीजों की शुरुआत करेंगे।

-गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे।

-ब्लूमबर्ग के सीईओ से मुलाकात।

25 सितंबरः CARICOM की बैठक में हिस्सा लेंगे। डोनाल्ड ट्रंप समेत 20 नेताओं से मुलाकात संभव।

27 सितंबर: यूएनजीए सेशन को संबोधित करेंगे।

जोरों पर चल रही तैयारी

अमेरिका के जिस स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे वहां हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, एक बड़ा-सा स्टेज बनाया गया है, जहां से पीएम का संबोधन होगा। नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें कि ना सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप बल्कि अमेरिका के कई सांसद यहां शामिल होंगे।

अमेरिका रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कही ये बात...

अपने अमेरिका दौरे के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होने की बात कही। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।

पीएम मोदी ने कहा, 'अमेरिका दौरे पर दुनियाभर के कई नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। अपने ट्वीट्स में प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ नए संबंधों का सृजन होने की बात कहने के साथ अपने दौरे की रूपरेखा भी साझा की।'

पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे आगामी अमेरिका दौरे में कई उच्च स्तरीय कार्यक्रम होंगे जिनसे भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण बहुपक्षीय कार्यक्रम और भारतीय समुदाय व बिजनेस लीडर्स के साथ संवाद होगा।'

पीएम मोदी ने कहा, 'अमेरिका दौरे की शुरुआत ह्यूस्टन में होने वाले बड़े कार्यक्रम के साथ होगी। मैं ऊर्जा क्षेत्र के शीर्ष सीईओ के साथ वहां बसे भारतीयों और अमेरिका से शीर्ष नेताओं से वार्ता करूंगा। ह्यूस्टन जैसे ऊर्जावान शहर में होने वाला यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर हमारे संबंधों में और ऊर्जा सा संचार करेगा। '

पीएम मोदी ने कहा, '22 सितंबर यानी रविवार को सुबह 10:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) ह्यूस्टन में एक बड़ा सामुदायिक कार्यक्रम होगा। हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। यह कार्यक्रम भारत-अमेरिका संबंधों में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।'

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहा हूं। साझा मूल्य, अभिसरण हित और पूरक ताकतें दुनिया की सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच एक प्राकृतिक साझेदारी के लिए मजबूत नींव प्रदान करती हैं।'

पीएम मोदी ने कहा, 'न्यूयॉर्क सिटी में कार्यक्रम का एक बड़ा हिस्सा संयुक्त राष्ट्र में होगा। इसकी स्थापना के समय से भारत यूएन की पहलों और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेता रहा है, जो बहुपक्षवाद के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यूएनजीए में मेरा संबोधन 27 सितंबर को होगा।'

पीएम मोदी ने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र के जिन प्रमुख कार्यक्रमों में मैं भाग लूंगा उनमें क्लाइमेट एक्शन समिट (जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन), वैश्विक स्वास्थ्य कवरेज पर एक कार्यक्रम और ब्लूमबर्ग ग्लोबल मीडिया फोरम का उद्धाटन कार्यक्रम शामिल है। ये मंच शांतिपूर्ण और समृद्ध दुनिया के निर्माण के भारत के प्रयासों को प्रदर्शित करने के अवसर देंगे।'

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद नरेंद्र मोदी का ये पहला अमेरिका दौरा है। 27 सितंबर को प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

अगर ह्यूस्टन के ताजा मौसम की बात करें तो वहां लगातार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं। टेक्सास राज्य के कई शहरों में इमरजेंसी घोषित की गई है। ह्यूस्टन का एयरपोर्ट अभी बंद किया गया है, बस-मेट्रो सर्विस पर भी असर है।

मौसम की मार का असर हाउडी मोदी के वॉलंटियर्स पर नहीं पड़ा है, वह लगातार NRG स्टेडियम में कार्यक्रम में लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। रविवार को होने वाले प्रोग्राम से पहले 1500 वॉलंटियर्स काम में लगे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत