न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रूपये, ऑनलाइन भी करा सकते है टिकट बुक

यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। पीएम मोदी का मानना है कि जमीन से जुड़े रहे सरदार पटेल अब आसमान की भी शोभा बढ़ाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Oct 2018 1:02:38

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रूपये, ऑनलाइन भी करा सकते है टिकट बुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने दुनिया की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी Staute Of Unity' को देश को समर्पित कर दिया है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल Sardar Vallabhbhai Patel की इस प्रतिमा का अनावरण उनकी 143वीं जयंती पर किया गया। पीएम मोदी द्वारा प्रतिमा के अनावरण के बाद भारतीय वायुसेना के तीन विमानों ने उड़ान भर भगवा, सफेद तथा हरे रंग से आसमान में तिरंगा उकेरा। वायुसेना के विमानों ने सरदार पटेल की प्रतिमा को सलामी भी दी। इस दौरान पीएम नेे कहा कि अगर सरदार न होते तो सोमनाथ मंदिर और गिर के शेरों और हैदराबाद की चारमीनार को देखने के लिए वीजा लेना पड़ता। यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। पीएम मोदी का मानना है कि जमीन से जुड़े रहे सरदार पटेल अब आसमान की भी शोभा बढ़ाएंगे।

narendra modi,sardar patel,sardar vallabhbhai patel,statue of unity

मूर्ति को देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रूपये

आइए आपको बताते हैं की इस मूर्ति को देखने के लिए आपको क्या करना होगा और कितनी है इस मूर्ति का दीदार करने की टिकट।। इस प्रतिमा को देखने के लिए देश और दुनिया से लोग आएंगे और इस वजह से आसपास के टूरिस्ट स्पॉट डेवलप किए गए हैं। इसके लिए मूर्ति के 3 किलोमीटर की दूरी पर एक टेंट सिटी भी बनाई गई है, जहां आप रात भर रुक भी सकते हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति है, जिसके सामने 120 मीटर ऊंची चीन वाली स्प्रिंग बुद्ध मूर्ति और 90 मीटर ऊंची न्यूयॉर्क की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी भी बहुत छोटी लगती है। इसकी ऊंचाई है 182 मीटर। इसके लिए भारतीय और चीनी मजदूरों ने मिलकर काम किया। 5700 मीट्रिक टन स्ट्रक्चरल स्टील और 18500 मीट्रिक टन

narendra modi,sardar patel,sardar vallabhbhai patel,statue of unity

रिइनफोर्समेंट बार्स से बनी इस मूर्ति में लेजर लाइटिंग लगेगी, जो इसकी रौनक हमेशा बनाए रखेगी। इसके नीचे एक म्यूजियम भी है। मूर्ति में दो लिफ्ट लगी है, जो कि सीने तक जाएगी, जहां से आप गैलरी और बाहरी नजारे का आनंद ले सकेंगे। वहां से सरदार सरोवर बांध तक का दृश्य दिखेगा। यहां लिफ्ट के स्थान पर आपको सरदार सरोवर बांध का नजारा दिखेगा और वादियां देखने को मिलेंगी। इस मूर्ति तक आपको नाव के जरिए पहुंचना होगा। एक दैनिक अखबार के मुताबिक, इसका दीदार करने के लिए 350 रुपये फीस का भुगतान भी करना होगा। 3 से 15 साल तक के बच्चों के लिए भी टिकट की कीमत 350 रुपये ही है।

narendra modi,sardar patel,sardar vallabhbhai patel,statue of unity

ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आपको www.soultickets.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर आपको हर जरूरी जानकारी मिल जाएगी। मूर्ति के निर्माण के लिए केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद अक्टूबर 2014 में 'लार्सन एंड टूब्रोट कंपनी को ठेका दिया गया था। माना जा रहा है कि इसके निर्माण में करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल की इस मूर्ति में 4 धातुओं का उपयोग किया गया है जिसमें बरसों तक जंग नहीं लगेगी। स्टैच्यू में 85 फीसदी तांबा का इस्तेमाल किया गया है।

सरदार पटेल की इस प्रतिमा का निर्माण नोएडा के शिल्पकार पद्मभूषण राम वी सुतार ने किया है। सुतार ने अपने 40 साल के करियर में 50 से अधिक प्रतिमाओं को आकार दिया है। बताया जाता है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रतिमा में पटेल का चेहरा वैसा ही दिखे जैसे वे असल में दिखते थे सुतार ने उनकी 2000 से अधिक तस्वीरों का अध्ययन किया। सुतार ने उन इतिहासकारों से भी संपर्क किया जिन्होंने पटेल को देखा था। प्रतिमा के अनावरण से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत