न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज मोदी-मोदी से गूंजेगा ह्यूस्टन, जानें भारतीय समयानुसार कितने बजे करेंगे संबोधित

पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों से बातचीत करेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Sep 2019 1:42:48

आज मोदी-मोदी से गूंजेगा ह्यूस्टन, जानें भारतीय समयानुसार कितने बजे करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ह्यूस्टन (Houston) के एनआरजी स्टेडियम में आज (22 सितंबर) 'हाउडी मोदी (Howdy Modi)' कार्यक्रम के तहत 50 हजार लोगों की विशाल भीड़ को संबोधित करेंगे। भारतीय समयानुसार शाम 4:30 एनआरजी स्टेडियम के गेट खोल दिए जाएंगे। रात के नौ बजे यहां सांस्कृति कार्यक्रम होगा। इसके बाद पहले ट्रंप और फिर मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं रात के साढ़े 12 बजे कार्यक्रम खत्म हो जाएगा। पहली बार किसी देश के नेता अमेरिका में इतना बड़ा शो करने जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। हाउडी मोदी कार्यक्रम का तीन भाषाओं में लाइव प्रसारण होगा। हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा स्पैनिश भाषा में भी इस कार्यक्रम को देखा जा सकेगा।

कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों से बातचीत करेंगे। हालांकि उनकी मुलाकात का टाइम शेड्यल जारी नहीं किया गया है। अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से दो बार मुलाकात करेंगे। पहली मुलाकात 22 सितंबर को ह्यूस्टन में और दूसरी मुलाकात 24 सितंबर को होगी जब दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता के दौरान न्यूयॉर्क में मिलेंगे।

houston,america,narendra modi,pm modi,hindi news,howdy modi,pm modi,narendra modi,pm modi in us,howdy modi,howdy modi event,narendra modi in us,narendra modi in texas,narendra modi news in hindi,news,news in hindi

पीएम मोदी का दिनभर यह है कार्यक्रम (अमेरिका के स्थानीय समयानुसार)

- 10:15 बजे एनआरजी स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे

- 13:00 बजे एनआरजी स्टेडियम में चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ रात्रिभोज करेंगे

- 14:30 बजे एनआरजी स्टेडियम में सामुदायिक रिसेप्शन होगा। जिसमें वह गांधी संग्रहालय का शिलान्यास करते हुए नींव का पहला पत्थर रखेंगे। वह ह्यूस्टन में गुजराती समाज के कार्यक्रम स्थल और श्री सिद्धि विनायक मंदिर का शिलान्यास करते हुए नींव का पहला पत्थर रखेंगे

- 16:30 बजे न्यूयॉर्क के लिए विमान में बैठेंगे

- 21:15 बजे न्यूयॉर्क के जेकेएफ अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे

अपने अमेरिका दौरे के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होने की बात कही। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है। पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे आगामी अमेरिका दौरे में कई उच्च स्तरीय कार्यक्रम होंगे जिनसे भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण बहुपक्षीय कार्यक्रम और भारतीय समुदाय व बिजनेस लीडर्स के साथ संवाद होगा।' पीएम मोदी ने कहा, 'मैं डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहा हूं। साझा मूल्य, अभिसरण हित और पूरक ताकतें दुनिया की सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच एक प्राकृतिक साझेदारी के लिए मजबूत नींव प्रदान करती हैं।'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सप्ताह के अमेरिका दौरे पर शनिवार को ह्यूस्टन पहुंचे हैं। पहले ही दिन पीएम मोदी ने एनर्जी कैपिटल ह्यूस्टन में एनर्जी सेक्टर के सीईओ से मुलाकात की और 50 लाख टन एलएनजी पर करार हुआ। इसके अवाला पीएम मोदी ने ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय, कश्मीरी पंडितों और बोहरा समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिए उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कश्मीरी पंडित भावुक हो गए। इस दौरन एक सदस्य ने प्रधानमंत्री के हाथ को चूमा और कहा, 'मैं 7 लाख कश्मीरी पंडितों की तरफ से आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं।' इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उन लोगों ने जो कष्ट झेले वो भी कम नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान कश्मीरी पंडितों से 'नमस्ते शारदे देवी' श्लोक का पाठ किया। इस दौरान पीएम मोदी काफी उत्साहित दिखाई दिए उन्होंने कहा अगेन नमो नम:। कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करते हुए सुरिंदर कौल ने कहा, कश्मीर पर लिए गए ऐतिहासिक फैसले के लिए हमने दुनिया भर में 700,000 कश्मीरी पंडितों की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। हमने आश्वासन दिया कि कश्मीर के लिए आपके सपने को पूरा करने के लिए हमारा समुदाय सरकार के साथ काम करेगा।

एक सप्ताह के अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी

23 सितंबर: क्लाइमेट समिट को संबोधित करेंगे।

-आतंकवाद मामले पर नेता दुनियाभर के कई नेताओं से मिलेंगे।

-अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधियों से मुलाकात।

24 सितंबरः यूएनएसजी की ओर से लंच में हिस्सा लेंगे।

महात्मा गांधी की 150वी वर्षगांठ पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में 3 चीजों की शुरुआत करेंगे।

-गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे।

-ब्लूमबर्ग के सीईओ से मुलाकात।

25 सितंबरः CARICOM की बैठक में हिस्सा लेंगे। डोनाल्ड ट्रंप समेत 20 नेताओं से मुलाकात संभव।

27 सितंबर: यूएनजीए सेशन को संबोधित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत