न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बलूच, सिंधी और पश्तो अमेरिकन समुदाय ने मोदी से मांगी मदद, कहा - पाकिस्तान से चाहिए आजादी

सिंधी एक्टिविस्ट जफर ने कहा कि सिंधी समुदाय के लोग एक संदेश लेकर ह्यूस्टन आए हैं , जब नरेंद्र मोदी यहां से गुजरेंगे तो हम उन्हें संदेश देंगे कि हम आजादी चाहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Sep 2019 12:51:13

बलूच, सिंधी और पश्तो अमेरिकन समुदाय ने मोदी से मांगी मदद, कहा - पाकिस्तान से चाहिए आजादी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका (America) की यात्रा पर रहेंगे। उन्होंने शनिवार सुबह ऊर्जा क्षेत्र के सीईओ से मुलाकात की। इसके बाद वह शाम को ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय को 'हाउडी मोदी (Howdy Modi) कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जहां उनके साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी मौजूद रहेंगे। भारतीय समयानुसार शाम के साढ़े चार बजे एनआरजी स्टेडियम के गेट खोल दिए जाएंगे। रात के नौ बजे यहां सांस्कृति कार्यक्रम होगा। इसके बाद पहले ट्रंप और फिर मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं रात के साढ़े 12 बजे कार्यक्रम खत्म हो जाएगा। पीएम मोदी तकरीबन 50000 भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में टेक्सास इंडिया फोरम की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंधी, बलूच और पश्तो समुदाय के लोग पहुंच गए हैं। ये लोग पाकिस्तान के खिलाफ एनआरजी स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन करेंगे। बलूच अमेरिकन, सिंधी अमेरिकन और पश्तो अमेरिकन समुदाय के लोग शनिवार को ही ह्यूस्टन पहुंच गए।

सिंधी एक्टिविस्ट जफर ने कहा कि सिंधी समुदाय के लोग एक संदेश लेकर ह्यूस्टन आए हैं , जब नरेंद्र मोदी यहां से गुजरेंगे तो हम उन्हें संदेश देंगे कि हम आजादी चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप हमारी मदद करेंगे। इन संगठनों के लोगों ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार हमारे मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है।

बलूच नेशनल मूवमेंट से जुड़े नेता नबी बक्श बलोच ने कहा कि हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं, भारत और अमेरिका को हमें आजादी पाने में उसी तरह से मदद करनी चाहिए जैसे कि भारत ने बांग्लादेश की 1971 में की थी। नबी बक्श ने कहा कि हम यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप से अपने संघर्ष में मदद मांगने आए हैं। पाकिस्तान की सेना बलूचों का दमन कर रही है।

शनिवार को 100 से ज्यादा अमेरिकन सिंधी ह्यूस्टन पहुंचे। इन्हें उम्मीद है कि इनका प्रदर्शन और बैनर-पोस्टर मोदी और ट्रंप का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। जीये सिंध मताहिदा मुहाज नाम के संगठन से जुड़े जफर सहितो ने कहा कि ये रैली दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्र से जुड़े नेताओं की है। जफर ने कहा कि जिस तरह भारत ने 1971 में बांग्लादेश की आजादी का समर्थन किया उसकी तरह से उन्हें हमारी आजादी की लड़ाई का भी समर्थन करना चाहिए।

houston pm narendra modi,nrg stadium,donald trump,baloch,sindhi,pashto groups,howdy modi,america,news,news in hindi

पीएम मोदी के 7 दिनों का ये है कार्यक्रम

- 21 सितंबरः पीएम मोदी जॉर्ज बुश इंटरनेशनल एयरपोर्ट ह्यूस्टन पहुंचेंगे।

- 22 सितंबरः पीएम मोदी तेल कंपनियों के सीईओ से मिलेंगे। इसके बाद वह पीआईओ और एनआरआई के साथ मुलाकात करेंगे।

- 23 सितंबरः वीएम मोदी क्लाइमेट समिट को संबोधित करेंगे। वह आतंकवाद के मसले पर कई देशों के नेताओं से मिलेंगे। इसके बाद वह अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

- 24 सितंबरः यूएनएसजी की ओर से लंच में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह महात्मा गांधी की 150वी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी को गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पीएम मोदी ब्लूमबर्ग के सीईओ से भी मुलाकात करेंगे।

- 25 सितंबरः पीएम मोदी कैरिकोम की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां डोनाल्ड ट्रंप समेत 20 नेताओं से मुलाकात और बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।

- 27 सितंबर: अमेरिकी दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी यूएनजीए सेशन को संबोधित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद